रविवार, 03 मई 2026
Logo
National

सेमीकॉन इंडिया के दूसरे संस्करण उद्घाटन में पीएम मोदी ने कहा एक साल में हवा बदल गई है

अभी-अभी0 व्यूज4 मिनट पढ़ाई
सेमीकॉन इंडिया के दूसरे संस्करण उद्घाटन में पीएम मोदी ने कहा एक साल में हवा बदल गई है

सेमीकॉन इंडिया के दूसरे संस्करण उद्घाटन में पीएम मोदी ने कहा एक साल में हवा बदल गई है

Sandeep Sinha
डेस्क रिपोर्टर
Sandeep Sinha

गांधीनगर। एक साल में हवा बदल गई है। पहले कहा जा रहा था कि हम सेमीकंडक्टर में क्यों निवेश कर रहे हैं अब सवाल है क्यों नहीं कर रहे हैं। गुजरात दौरे के दूसरे दिन प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने गांधीनगर के महात्मा मंदिर आयोजित सेमीकॉन इंडिया के दूसरे संस्करण उद्घाटन में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कही। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने सेमीकॉन इंडिया 2023 में अपने संबोधन में भारत की बढ़ती ताकत का मजबूती से उल्लेख किया। पीएम मोदी ने कहा कि आज दुनिया को भारत पर भरोसा है, भारत एक नई ताकत बनकर उभरा है। सेमीकॉन इंडिया कांफ्रेंस के आयोजन को उन्होंने संबंधों को फिर नया करने का माध्यम बताया है। उन्होंने कहा कि, जिस तरह से सॉफ्टवेयर का अपडेट होना जरूरी है। उसी तरह से संबंधों के लिए यह आवश्यक है। पीएम मोदी ने अपने संबोधन में इंडिया शब्द का उल्लेख 9 से 10 बार ही किया और उन्होंने देश में मौजूद अवसरों का उल्लेख करने के लिए भारत शब्द का इस्तेमाल किया।


पीएम मोदी ने कहा कि भारत इंटरनेट यूजर्स, मोबाइल मैनुफैक्चरिंग, ब्रॉडबैंड कनेक्शन, इलेक्ट्रानिक प्रोडक्शन समेत बिजली और सौर ऊर्जा के क्षेत्र में तेजी से आगे बढ़ा है। पीएम मोदी ने हर खूबी का जिक्र भारत शब्द के साथ किया। पूरे संबोधन में पीएम ने सिर्फ दो बाद इंडियन शब्द का उपयोग किया। सेमीकॉन इंडिया के मंच पर भारत की गूंज रही। उन्होंने कहा कि भारत में असीम अवसर हैं जो पहले आए उसे लाभ मिलेगा। पीएम मोदी ने यह भी कहा कि दुनिया के सबसे विश्वसनीय और भरोसेमंद पार्टनर दुनिया के सबसे बड़े लोकतंत्र के अलावा और कौन हो सकता है।

पाठकों की राय (0)

इस खबर पर अभी कोई कमेंट नहीं है। पहले आप लिखें!

अपनी प्रतिक्रिया दें