बुधवार, 15 अप्रैल 2026
Logo
National

तिरुवनंतपुरम से केरल की राजनीति में बदलाव का बिगुल! पीएम मोदी ने बताया क्यों ‘अहमदाबाद’ जैसा है यह शहर

23 जन, 20260 व्यूज4 मिनट पढ़ाई
तिरुवनंतपुरम से केरल की राजनीति में बदलाव का बिगुल! पीएम मोदी ने बताया क्यों ‘अहमदाबाद’ जैसा है यह शहर

तिरुवनंतपुरम से केरल की राजनीति में बदलाव का बिगुल! पीएम मोदी ने बताया क्यों ‘अहमदाबाद’ जैसा है यह शहर

Sanju Suryawanshi
डेस्क रिपोर्टर
Sanju Suryawanshi

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने शुक्रवार को तिरुवनंतपुरम में 55 मिनट के भाषण के दौरान केरल की राजनीति को लेकर बड़ा संकेत दे दिया। उन्होंने कहा कि “केरल में मुझे नई उम्मीद दिख रही है। आपका जोश यह विश्वास दिलाता है कि अब यहां बदलाव होकर रहेगा।”  मोदी ने साफ कहा कि यहां का “लेफ्टिस्ट इको सिस्टम” उनकी बातों से असहज हो सकता है, लेकिन वे मजबूती से तर्क और तथ्यों के साथ अपनी बात रखेंगे।


तिरुवनंतपुरम को ‘अहमदाबाद’ क्यों बताया?

पीएम मोदी ने अपने राजनीतिक सफर की तुलना करते हुए कहा कि जैसे अहमदाबाद से गुजरात में बीजेपी को नई पहचान मिली, वैसे ही तिरुवनंतपुरम से केरल में पार्टी की मजबूत नींव पड़ी है।


अहमदाबाद से गुजरात में सत्ता तक का सफर

गुजरात राज्य का गठन: 1 मई 1960

पहले विधानसभा चुनाव: 1962

1960 से 1995 तक कांग्रेस का शासन

बीजेपी का टर्निंग पॉइंट: 1987 में अहमदाबाद नगर निगम में जीत

1990 में संयुक्त सरकार (जनता दल + BJP)

1995 में पहली बार पूर्ण बहुमत से बीजेपी सरकार


तब से आज तक बीजेपी गुजरात की सत्ता में है

मोदी ने कहा कि जैसे अहमदाबाद ने बीजेपी को गुजरात में स्थापित किया, वैसे ही तिरुवनंतपुरम के नतीजे केरल में बदलाव का संकेत हैं।


तिरुवनंतपुरम से केरल में बीजेपी की एंट्री

9 दिसंबर को आए नगर निगम चुनावों में बीजेपी ने इतिहास रच दिया।

101 वार्डों में से 50 पर जीत

45 साल से काबिज LDF को बड़ा झटका

LDF: 29 वार्ड

UDF (कांग्रेस गठबंधन): 19 वार्ड


केरल के इतिहास में पहली बार बीजेपी का मेयर

यह वही तिरुवनंतपुरम है, जो कांग्रेस सांसद शशि थरूर का गढ़ माना जाता है।

पाठकों की राय (0)

इस खबर पर अभी कोई कमेंट नहीं है। पहले आप लिखें!

अपनी प्रतिक्रिया दें