नई दिल्ली, न्यूज़ वर्ल्ड डेस्क। देश में कोरोना के बढ़ते हुए मामले चिंता बढ़ाने लगे हैं। केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय ने शनिवार यानी 2 जुलाई को जानकारी देते हुए बताया कि, पिछले 24 घंटे के अंदर देश में कोरोना के 17,092 नए मामले सामने आए है। वहीं 29 लोगों की मौत हुई। डेली पॉजिटिविटी दर की बात करें तो यह 4.14 प्रतिशत दर्ज की गई है। सक्रिय मामलों की संख्या बढ़कर 1,09,568 तक पहुंच गई। स्वास्थ्य मंत्रालय के अनुसार, देश में पिछले 24 घंटे में 14684 लोग कोरोना से ठीक हो कर घर गए। इनमें सबसे अधिक 4189 मरीज महाराष्ट्र में, तो 3724 केरल में और 1321 तमिलनाडु में कोरोना को हराने में सफल हुए है।
कोरोना से जान गवाने वालों की बात करें तो पिछले एक दिन में सबसे ज्यादा 4 मौतें महाराष्ट्र में दर्ज हुई है। इसके बाद दिल्ली में 3, पंजाब और केरल में 2 लोगों की मौत हुई। बिहार, गुजरात, छत्तीसगढ़, कर्नाटक और राजस्थान में 1 व्यक्ति की कोरोना से जान गई इसके साथ ही 13 मौतें केरल में दर्ज की हैं, जिसे रिकॉर्ड में अब चढ़ाया गया है।
वहीं, पिछले 24 घंटे के अंदर एक्टिव मामलों में 2379 की बढ़ोतरी दर्ज की गई है सबसे अधिक सक्रिय मामले पश्चिम बंगाल में 1283 और तमिलनाडु में 1064 बढ़े है। इसके साथ ही गुजरात के 247 को छोड़कर बाकी राज्यों में एक्टिव मामलों की संख्या इससे कम ही दर्ज की गई है। इसी के साथ सक्रिय मामलों की संख्या में महाराष्ट्र में 944 की कमी देखी गई है।
पाठकों की राय (0)
इस खबर पर अभी कोई कमेंट नहीं है। पहले आप लिखें!

