गुरुवार, 30 अप्रैल 2026
Logo
National

फिर बदले पेट्रोल-डीजल के दाम, जानें क्या हैं आज के रेट

अभी-अभी0 व्यूज4 मिनट पढ़ाई
फिर बदले पेट्रोल-डीजल के दाम, जानें क्या हैं आज के रेट

फिर बदले पेट्रोल-डीजल के दाम, जानें क्या हैं आज के रेट

N
डेस्क रिपोर्टर
नई दिल्‍ली, न्यूज वर्ल्ड डेस्क। पांच राज्‍यों के विधानसभा चुनावों के होने और परिणाम आने के बाद से शुक्रवार (11 मार्च) को तेल कंपनियों ने पेट्रोल और डीजल कि कीमतों में बदलाव किया है। 

दिल्ली मुंबई जैसे महानगरों को छोड़ कर यूपी, बिहार, राजस्‍थान जैसे राज्‍यों की राजधानियों में पेट्रोल और डीजल कि कीमतों में बदलाव हुआ हैं। मुंबई में पेट्रोल की कीमत अब भी सबसे अधिक, 110 रुपए प्रति लीटर बनी हुई है। वहीं ग्‍लोबल मार्केट में क्रूड की कीमतों में गिरावट देखी जा रही है, पर घरेलू बाजार का खुदरा मूल्‍य पिछले चार महीने से स्थिर है। 


क्या है महानगरों में पेट्रोल और डीजल के दाम
दिल्ली में पेट्रोल 95.41 रुपए  और डीजल 86.67 रुपए प्रति लीटर है। 

मुंबई में पेट्रोल 109.98 रुपए तो डीजल 94.14 रुपए प्रति लीटर है। 

चेन्नई में पेट्रोल 101.40 रुपए, तो डीजल 91.43 रुपए प्रति लीटर है। 

कोलकाता में पेट्रोल 104.67 रुपए और डीजल 89.79 रुपए प्रति लीटर है। 

यहां बदले पेट्रोल और डीजल के रेट 
नोएडा में पेट्रोल कि कीमत 95.64 रुपए प्रति लीटर तो  डीजल 87.14 रुपए प्रति लीटर हो गया  है।

गुरुग्राम में पेट्रोल 95.52 रुपए  लीटर तो डीजल 86.74 रुपये प्रति लीटर हैं।

लखनऊ में पेट्रोल कि कीमत 95.13 रुपए और डीजल 86.67 रुपए प्रति लीटर हैं।

जयपुर में पेट्रोल कि कीमत 108.07 रुपए और डीजल 91.61 रुपए प्रति लीटर हैं।

पटना में पेट्रोल की कीमत अब 106.44 रुपए तो वहीं   डीजल 91.59 रुपए प्रति लीटर हो गया है।

पाठकों की राय (0)

इस खबर पर अभी कोई कमेंट नहीं है। पहले आप लिखें!

अपनी प्रतिक्रिया दें