N
डेस्क रिपोर्टर
नई दिल्ली, न्यूज वर्ल्ड डेस्क। एक बार फिर सरकारी तेल कंपनियों ने हफ्ते की शुरुआत पेट्रोल और डीजल की कीमतों में इजाफा करके की। सोमवार यानी आज पेट्रोल लगभग 30 पैसे तो डीजल 35 पैसे प्रति लीटर महंगा हो गया है।
सरकारी तेल कंपनियों ने आज देश के चारों महानगरों साथ साथ सभी प्रमुख शहरों में पेट्रोल और डीजल के दामों में बड़ोतरी की है। दिल्ली की बात करे तो यहां पेट्रोल 30 पैसे प्रति लीटर बढ़ा है तो डीजल 35 पैसे प्रति लीटर महंगा हो गया है। अगर पिछले एक हफ्ते की कीमत से इसे देखे तो पेट्रोल की कीमतों में चार रुपये का इजाफा हुआ है। डीजल भी लगभग इतना ही महंगा होकर बिक रहा है। एक हफ्ते पहले लगभग 137 दिनों तक तेल कि कीमतों में किसी तरह का बदलाव नहीं किया गया था।
जाने क्या है चारों महानगरों में पेट्रोल और डीजल के दाम
दिल्ली में पेट्रोल 99.41 रुपए तो डीजल 90.77 रुपए प्रति लीटर है।
वही मुंबई में पेट्रोल की कीमत 114.19 रुपए और डीजल 98.50 रुपए प्रति लीटर चल रहा है।
चेन्नई में पेट्रोल 105.18 रुपए और डीजल 95.33 रुपए प्रति लीटर है।
कोलकाता की बात करें तो यहां पेट्रोल 108.85 रुपए और डीजल 93.92 रुपए प्रति लीटर चल रहा है।
वहीं पटना में पेट्रोल 110.03 रुपए और डीजल 95.18 रुपए प्रति लीटर हो गया है।
पाठकों की राय (0)
इस खबर पर अभी कोई कमेंट नहीं है। पहले आप लिखें!

