नई दिल्ली, न्यूज वर्ल्ड डेस्क। आज एक बार फिर पेट्रोल और डीजल के दाम बढ़ गए है। सरकारी तेल कंपनियों ने इस हफ्ते पेट्रोल और डीजल के चौथी बार रेट बढ़ाएं है। आज भी देश के चारों महानगरों के साथ साथ सभी प्रमुख शहरों में पेट्रोल और डीजल के रेट में 80 पैसे प्रति लीटर का इजाफा किया गया है।
इस हफ्ते पेट्रोल और डीजल के भाव में 3.20 रुपए प्रति लीटर कि बढोतरी देखी गई है। इस हफ्ते के पहले पांच राज्यों के विधानसभा चुनावों के कारण 137 दिनों तक कंपनियों ने तेल की कीमतों में किसी तरह का बदलाव नहीं किया था, वहीं इस दौरान क्रूड के रेट करीब 45 फीसदी महंगे हो गए है। आज राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली में पेट्रोल 98.61 रुपए प्रति लीटर और डीजल 89.87 रुपए प्रति लीटर जा पहुंचा है।
दिल्ली में पेट्रोल 98.61 रुपए और डीजल 89.87 रुपये प्रति लीटर है। वहीं मुंबई की बात करें तो वहा पेट्रोल 113.35 रुपए और डीजल 97.55 रुपए प्रति लीटर है, तो चेन्नई में पेट्रोल 104.43 रुपए और डीजल 94.47 रुपए प्रति लीटर है। कोलकाता में पेट्रोल 108.01 रुपए और डीजल 93.01 रुपए प्रति लीटर पहूंच चुका है।
पाठकों की राय (0)
इस खबर पर अभी कोई कमेंट नहीं है। पहले आप लिखें!

