N
डेस्क रिपोर्टर
नई दिल्ली, न्यूज वर्ल्ड डेस्क। देश में लगभग 137 दिन तक पेट्रोल- डीजल के दामों में कोई बढ़ोतरी नहीं हुई थी। पर 22 और 23 मार्च 2022 को पेट्रोल- डीजल में 80-80 पैसे की बढ़त की गई। जिसके बाद 24 मार्च का दिन राहत भरा रहा। ईंधन के दाम में तेल कंपनियों ने कोई बढ़ोतरी नहीं की। अब कहा जा रहा है कि शुक्रवार यानी 25 मार्च 2022 को पेट्रोल और डीजल की कीमतों में फिर 80 पैसे की बढ़ोतरी हो सकती हैं।
इसे भी पढ़े: 'द कश्मीर फाइल्स' ट्वीट विवाद : आईएएस निजाम खान को कारण बताओ नोटिस हुआ जारी
25 मार्च को अगर फिर ईंधन के दाम में बढ़ोतरी होती है तो यह चार दिन में तीसरी बार वृद्धि होगी। पेट्रोल और डीजल की कीमतों में 4 दिन के अंदर ही 2.40 रुपये का एक बड़ा उछाल आएगा।
सरकारी ऑयल मार्केटिंग कंपनियां अंतरराष्ट्रीय स्तर पर पेश होने वाली क्रूड ऑयल की कीमतों के मुताबिक हर दिन पेट्रोल और डीजल की कीमतों में बदलाव कर सकती है। इनमें तेल कंपनियों में भारत पेट्रोलियम कॉरपोरेशन लिमिटेड (BPCL), इंडियन ऑयल कॉरपोरेशन (IOC) और हिंदुस्तान पेट्रोलियम कॉरपोरेशन लिमिटेड (HPCL) शामिल हैं। बतादें कि हाल ही में हुए पांच राज्यों में विधानसभा चुनावों के दौरान 137 दिन तक पेट्रोल और डीजल की कीमतों में किसी तरह का बदलाव नहीं किया गया था।
पाठकों की राय (0)
इस खबर पर अभी कोई कमेंट नहीं है। पहले आप लिखें!

