गुरुवार, 30 अप्रैल 2026
Logo
National

कोरोना के मामलों में लगातार हो रही गिरावट, 24 घंटे में आए 4194 नए मामले

अभी-अभी0 व्यूज4 मिनट पढ़ाई
कोरोना के मामलों में लगातार हो रही गिरावट, 24 घंटे में  आए 4194 नए मामले

कोरोना के मामलों में लगातार हो रही गिरावट, 24 घंटे में आए 4194 नए मामले

N
डेस्क रिपोर्टर
नई दिल्ली, न्यूज वर्ल्ड डेस्क। देश और दुनिया में कोरोना के मामलों में गिरावट का दौर लगातार जारी है। बीते  24 घंटे में कोरोना के 4194 नए मामले सामने आए। वहीं 255 लोगों ने अपनी जान गवाई। फिलहाल  देश में कुल एक्टिव केस की संख्या 42,219 है।

 
इससे  पहले भारत में गुरुवार यानी 10 मार्च को एक दिन में कोरोना के 4,184 नए मामले दर्ज किए गए थे। बता दें कि देश में 7 अगस्त 2020 को कोरोना संक्रमितों की संख्या 20 लाख थी, तो 23 अगस्त को 30 लाख और 5 सितंबर  को 40 लाख से ज्यादा हो गई थी। कोरोना के कुल केस 16 सितंबर 2020 को 50 लाख दर्ज किए गए थे, वहीं 28 सितंबर को 60 लाख, 11 अक्टूबर  को 70 लाख,  और 29 अक्टूबर  को 80 लाख मामले दर्ज किए गए थे। 

 
देश में 19 दिसंबर 2020 को कोरोना के मामले एक करोड़ के पार जा पहुंचे थे। वहीं पिछले साल 4 मई को संक्रमितों की संख्या दो करोड़ के पार जा पहुंची थी। तो  23 जून 2021 को 3 करोड़ के पार जा पहुंचे थे मामले। इस साल की बात करें तो  26 जनवरी को कोरोना के मामले चार करोड़ के पार पहुंच गए थे। 

महाराष्ट्र में गुरुवार को कोरोना के 452 नए मामले दर्ज किए गए हैं। तो  चार मरीजों की इससे मौत हो गय।  राज्य में अब कुल कोरोना संक्रमितों की संख्या बढ़कर 78,70,309 तक पहुंची है। जिनमें से 1,43,749 मरीजों की मौत हो चुकी हैं।

पाठकों की राय (0)

इस खबर पर अभी कोई कमेंट नहीं है। पहले आप लिखें!

अपनी प्रतिक्रिया दें