गुरुवार, 23 अप्रैल 2026
Logo
National

1 अगस्त से बदल रहे ये 3 नियम, Google और Fastag यूजर्स दें ध्यान

31 जुल, 20240 व्यूज4 मिनट पढ़ाई
1 अगस्त से बदल रहे ये 3 नियम, Google और Fastag यूजर्स दें ध्यान

1 अगस्त से बदल रहे ये 3 नियम, Google और Fastag यूजर्स दें ध्यान

Sanju Suryawanshi
डेस्क रिपोर्टर
Sanju Suryawanshi

मोबाइल और फास्टैग यूजर्स के लिए 1 अगस्त से नियम बदलने जा रहे हैं। इसका सीधा असर ऑनलाइन कामकाज पर पड़ेगा। ऐसे में आपको 1 अगस्त से पहले कुछ कामकाज को निपटा लेना चाहिए, जिन नियमों में बदलाव हो रहा है, उसमें गूगल मैप, फास्टैग और आईटीआर शामिल हैं। ऐसे में आपके लिए इन बदलाव को जानना जरूरी है, वरना आपको नुकसान उठाना पड़ सकता है। आइए जानते हैं इस बारे में विस्तार से…


Google मैप बिलिंग पॉलिसी

गगूल मैप की तरफ से बिलिंग पॉलिसी में बदलाव किया गया है, जो 1 अगस्त 2024 से लागू हो रहा है। नए बदलाव के बाद गूगल मैप की तरफ से भारतीयों के लिए लगने वाले चार्ज में 70 फीसद की कटौती की गई है। इतना ही नहीं, गूगल मैप ने अपनी फीस को डॉलर की जगह में भारतीय रुपये में लेने का वादा किया है। गूगल मैप की फीस में कटौती का असर आम यूजर्स पर देखने को नहीं मिलेगा। यह उन यूजर्स पर लगेगा, जो बिजनेस के लिए गूगल मैप का इस्तेमाल करते हैं।


गूगल मैप फीस में कितनी का हुआ बदलाव

गूगल 1 अगस्त से पहले तक भारत में नेविगेशन के लिए 4 से 5 डॉलर मंथली फीस लेता था। लेकिन अब 1 अगस्त 2024 के बाद इसे कम करके 0.38 से लेकर 1.50 डॉलर कर दिया गया है।


फास्टैग के नए नियम होंगे लागू

1 अगस्त से देशभर में फास्टैग के नए नियम लागू हो रहे हैं। ऐसे में वाहन चालक के लिए 1 अगस्त से फास्टैग KYC अनिवार्य होगा। नए नियम के तहत तीन से पांच साल पुराने फास्टैग हैं, तो आपको केवाईसी अपडेट कराना होगा। वही 5 साल से ज्यादा पुराने फास्टैग को 31 अक्टूबर से पहले तक बदलना होगा।


ऑनलाइन आईटीआर फाइलिंग

इनकम टैक्स रिटर्न फाइल करने का आज आखिरी दिन है। अगर आप 31 जुलाई 2024 तक आईटीआर फाइल नहीं करते हैं, तो आपको 1 अगस्त 2024 से फाइन देना होगा। नियम के मुताबिक 5 लाख से कम आमदनी वाले को 1 अगस्त के बाद 1000 रुपये पेनाल्टी देनी होगी। साथ ही 5,000 रुपये तक जुर्माना देना पड़ सकता है।

पाठकों की राय (0)

इस खबर पर अभी कोई कमेंट नहीं है। पहले आप लिखें!

अपनी प्रतिक्रिया दें