N
डेस्क रिपोर्टर
तिरुवनंतपुरम, न्यूज़ वर्ल्ड डेस्क। देश में कोरोना के मामलों के बीच केरल में मंकीपॉक्स का तीसरा मामला दर्ज किया गया है। बतादें कि, जुलाई महीने की शुरुआत में संयुक्त अरब अमीरात (UAE) से लौटे 35 साल के युवक में मंकीपॉक्स के संक्रमण की पुष्टि की गई थी। केरल की स्वास्थ्य मंत्री वीणा जॉर्ज ने जानकारी देते हुए बताया कि, 6 जुलाई को मलप्पुरम का रहने वाला युवक अपने गृह राज्य लौटा था। तिरुवनंतपुरम के मंजेरी मेडिकल कॉलेज में इसकाइलाज किया जा रहा है। जॉर्ज के अनुसार, युवक की हालत अभी स्थिर बनी हुई है।
जानकारी के लिए बतादें कि, केरल में हाल ही में मंकीपॉक्स के दो मामले दर्ज होने के बाद राज्य सरकार ने बुधवार यानी 20 जुलाई को संक्रमित लोगों या फिर जिनमें इसके लक्षण दिखाई दे रहे है। इन लोगों कोउनके पृथक रहने और नमूने एकत्रित करने के साथ साथ उपचार के लिए एक मानक संचालन प्रक्रिया जारी की गई थी।
राज्य की स्वास्थ्य मंत्री वीणा जॉर्ज ने एक प्रेस कॉन्फ्रेंस में एसओपी का विवरण दिया, जिसका पालन सभी निजी और सरकारी अस्पतालों को करना होगा। उन्होंने आगे बताया कि, जो व्यक्ति जिसने पिछले 21 दिनों में उस देश की यात्रा की है, जहां मंकीपॉक्स के मामले सामने आ रहे है। साथ ही उनके शरीर पर अगर लाल धब्बे नजर आ रहे है और उनमें सिरदर्द, शरीर में दर्द या बुखार जैसे अन्य लक्षण दिखाई दे रहे है तो वे लोग संदिग्ध वायरस से संक्रमित पाए जा सकते है।
राज्य की स्वास्थ्य मंत्री ने बताया कि, विदेश से लौटे एक युवक में मंकीपॉक्स के लक्षण नजर आए जिसके बाद इस युवक को केरल के एक अस्पताल में भर्ती किया गया। बतादें कि, युवक को तेज बुखार आया था और उसकी बॉडी में छाले भी थे। मंत्री वीना जॉर्ज ने कहा कि, जिस युवक में लक्षण दिखे हैं, वो यूएई में एक मंकीपॉक्स संक्रमित के संपर्क में आया था।
पाठकों की राय (0)
इस खबर पर अभी कोई कमेंट नहीं है। पहले आप लिखें!

