N
डेस्क रिपोर्टर
दिल्ली, न्यूज वर्ल्ड डेस्क। कर्नाटक में जब से ओमिक्रॉन का मामला सामने आया है तब से भारत भी उन देशों की लिस्ट में आ गया है जहां कोरोना के नए वेरिएंट का संक्रमण है। World Health Organization ने इस कोरोना के वेरिएंट को तेज़ी से फेलने वाला वेरिएंट करार दिया है। जिसके बाद केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय ने एक सूची जारी की है जो अक्सर पूछे जाते हैं।
भारत में ओमिक्रॉन से संक्रमित मरीज की उम्र 66 और दूसरे की उम्र 46 वर्ष बताई जा रही है। जिसमे से एक दक्षिण अफ्रीकी का नागरिक है तो दूसरा एक स्थानीय डॉक्टर है। ओमिक्रॉन को लेकर कोविड टॉस्क फोर्स के एक सदस्य ने बताया कि इस वक्त टीकाकरण और यात्रा नियमों में सतर्कता रख कर इससे निपटा जा सकता है।
क्या ओमिक्रॉन के कारण आएगी तीसरी लहर
दक्षिण अफ्रीका और बाकी के देशों से ओमिक्रॉन के मामले तेजी से बड़ते जा रहे है। अभी तक 30 से ज्यादा देश कोरोना के नए वेरिएंट की चपेट में आ गए हैं। इसकी रफ्तार को देखते हुए सरकार ने राज्य सरकारों को एक पत्र भी लिखा है। भारत के साथ-साथ अन्य देशों में इस वेरिएंट के फैलने की आशंका जताई जा रही है। पर जरूरी बात यह है कि इस बीमारी की गंभीरता के बारे में अब तक कुछ स्पष्ट नहीं हुआ है। भारत में वैक्सीनेशन की रफ्तार और डेल्टा के बाद इस वेरिएंट की गंभीरता कम होने का अनुमान लगाया जा रहा है।
12 ऐसे एयरपोर्ट हैं देश में जहां पर उच्च जोखिम वाले देशों से फ्लाइट्स आ रही है। फिलहाल यहां से आने वाले सभी यात्रियों की अच्छे से टेस्टिंग की जा रही है। साथ ही जो देश खतरे की लिस्ट में शामिल है वहा से आने वाले सभी यात्रियों की स्क्रीनिंग की जा रही है।
पाठकों की राय (0)
इस खबर पर अभी कोई कमेंट नहीं है। पहले आप लिखें!

