मंगलवार, 28 अप्रैल 2026
Logo
National

देश में आई कोरोना की तीसरी लहर, हर दिन मिल रहे ओमिक्रॉन के 75% मामले

अभी-अभी0 व्यूज4 मिनट पढ़ाई
देश में आई कोरोना की तीसरी लहर, हर दिन मिल रहे ओमिक्रॉन के 75% मामले

देश में आई कोरोना की तीसरी लहर, हर दिन मिल रहे ओमिक्रॉन के 75% मामले

N
डेस्क रिपोर्टर

नई दिल्ली, न्यूज़ वर्ल्ड डेस्क। देश और दुनिया इस समय कोरोना के नए वेरिएंट ओमिक्रॉन से जुझ रहा है। लगातार बढ़ते संक्रमण के पीछे कोरोना का नया वेरिएंट ओमिक्रॉन है। इन न रुकने वाले मामलों कि वजह से देश में कोरोना की तीसरी लहर ने दस्तक दे दी है। इसकी पुष्टि कोविड टॉस्क फोर्स के चीफ डॉ. एनके अरोड़ा ने की है। डॉ. अरोड़ा ने कहां कि भारत में कोरोना के नए वेरिएंट ओमिक्रॉन का पहला केस साल 2021 के दिसंबर के पहले हफ्ते में मिले था। जिसके बाद इसने कुछ दिनों में ही कई राज्यों को अपनी चपेट में ले लिया था। आज की बात करे तो कोरोना का नया वेरिएंट ओमिक्रॉन लगभग सभी राज्यों में जा चुका हैं।


कोरोना के मामलों में जहां सबसे ज्यादा तेजी देखी जा रही है वो दिल्ली, मुंबई और कोलकाता जैसे महानगरों में है। यहां हर दिन रिकॉर्ड तोड़ मामले दर्ज किए जा रहे हैं। यहां पर कोरोना के नए वैरिएंट के मामलों ने एक ही महीने में तेजी पकड़ ली। इन महानगरों में नए वेरिएंट से संक्रमित लोगों की संख्या 75%  मिल रही हैं। कोरोना के बढ़ते मामलों के पीछे नया वेरिएंट ओमिक्रॉन है जिससे दुनियाभर में कोरोना के केस बिना रुके बढ़ते जा रहे हैं। ऐसे में हम कोरोना कि तीसरी लहर से इनकार नहीं कर सकते।  

World health organization ने भी कुछ वक्त पहले चेताया था की कोरोना के मामले सुनामी की तरह बढेंगे और हेल्थ सिस्टम तबाह हो जाएगा। अब जिस तरह दिन पर दिन कोरोना और इसके नए वेरिएंट के मामले बढते जा रहे है उसे देख कर आप अंदाजा लगा सकते है कि आगे चलकर इसे रोकना कितना मुश्किल हो सकता हैं। फिलहाल वैक्सिनेशन एक मात्र ऐसा रास्ता है जो आपको इस नए वेरिएंट के खतरे से बचा सकता है।

पाठकों की राय (0)

इस खबर पर अभी कोई कमेंट नहीं है। पहले आप लिखें!

अपनी प्रतिक्रिया दें