
डेस्क रिपोर्टर
News World Deskमुंबई, न्यूज़ वर्ल्ड डेस्क। महाराष्ट्र में रविवार को कोरोना के 3,502 नए मामले सामने आए है। इसके साथ ही राज्य में कुल संक्रमितों की संख्या बढ़ कर अब 78,42,949 हो गई है। वर्तमान में यहां कोरोना के 45,905 एक्टिव केस हैं। वहीं 17 नए कोरोना संक्रमितों की मौत की मौत दर्ज की गई है।
पिछले 24 घंटों में महाराष्ट्र में ओमिक्रॉन के 218 मरीज मिले हैं। राज्य में अब तक ओमिक्रॉन वैरिएंट से संक्रमित मरीजों की कुल संख्या 3,986 हो गई हैं। वहीं इनमें से अब तक 3,334 लोगों की RT-PCR रिपोर्ट नेगेटिव आने के बाद अस्पताल से छुट्टी दे दी गई है। अब तक जीनोम सिक्वेंसिंग के लिए 8,804 सैम्पल भेजे जा चुके हैं, जिनमें से 7,499 की रिपोर्ट आ चुकी है और 1305 की रिपोर्ट आने बाकी है।
बतादें, महाराष्ट्र कोरोना की तीसरी लहर कमजोर पड़ती जा रही है। शनिवार को यहां कोरोना के 4,359 नए मामले सामने आए थे जो रविवार को एक दिन पहले की तुलना में 857 कम है। एक ओर जहां कोरोना के मामलों में कमी आ रही है दूसरी तरफ राज्य में ओमिक्रॉन के मामलों में लगातार वृद्धि जारी है। पिछले कुछ दिनों से यहां लगातार 200 से अधिक ओमिक्रॉन संक्रमित मिल रहे है।
पाठकों की राय (0)
इस खबर पर अभी कोई कमेंट नहीं है। पहले आप लिखें!

