मंगलवार, 05 मई 2026
Logo
National

50 साल में कमाई 600 करोड़ रुपए की संपत्ति को उत्तर प्रदेश के इस उद्योगपति ने अचानक योगी सरकार को दान में दी, ये है वजह

अभी-अभी0 व्यूज4 मिनट पढ़ाई
50 साल में कमाई 600 करोड़ रुपए की संपत्ति को उत्तर प्रदेश के इस उद्योगपति ने अचानक योगी सरकार को दान में दी, ये है वजह

50 साल में कमाई 600 करोड़ रुपए की संपत्ति को उत्तर प्रदेश के इस उद्योगपति ने अचानक योगी सरकार को दान में दी, ये है वजह

News World Desk
डेस्क रिपोर्टर
News World Desk

मुरादाबाद, न्यूज़ वर्ल्ड डेस्क। उत्तर प्रदेश के मुरादाबाद में एक उद्योगपति ने चौंकाने वाला फैसला लेते हुए 50 साल में कमाई अपनी 600 करोड़ रुपए की सारी संपत्ति प्रदेश की योगी सरकार के नाम करदी है। उन्होंने अपने पास सिर्फ मुरादाबाद सिविल लाइन स्थित एक कोठी अपने पास रखी है। उन्होंने पूरी संपत्ति दान करने के बाद अपना पूरा जीवन देशसेवा और समाजसेवा को समर्पित करने की इच्छा व्यक्त की है।


देश भर में है कई आश्रम और हेल्थ सेंटर

दरअसल, डॉ. अरविंद गोयल एक उद्योगपति के साथ-साथ समाजसेवी और शिक्षाविद भी है। उन्होंने 25 साल पहले ही ठान लिया था कि वह एक दिन अपनी सारी संपत्ति गरीबों और जरूरतमंदों के कल्याण के लिए दान कर देंगे। रिपोर्ट के अनुसार, डॉ. गोयल बीते करीब 20 साल से देशभर में सैकड़ों वृद्धाश्रम, अनाथ आश्रम और फ्री हेल्थ सेंटर चलाए जा रहे हैं। उनकी मदद से चल रहे स्कूलों में गरीब बच्चों को शिक्षा मुफ्त दी जा रही है। यहां तक कि कोविड लॉकडाउन में भी करीब 50 गांवों को गोद लेकर उन्होंने लोगों को मुफ्त खाना और दवा दिलवाई। उत्तर प्रदेश के अन्य हिस्सों के साथ-साथ राजस्थान में भी उनके स्कूल-कॉलेज हैं।


25 साल पहले हुई एक घटना के बाद लिया निर्णय

संपत्ति दान करने के बाद डॉ गोयल ने मीडिया से बात करते हुए कहा कि,  25 साल पहले उन्होंने अपनी संपत्ति दान करने का फैसला किया था। एक घटना को याद करते हुए उन्होंने कहा, वो दिसंबर की ठंडी रात थी। मैं जैसे ही ट्रेन में सवार हुआ। सामने देखा कि एक गरीब आदमी ठंड से ठिठुर रहा है। उसके पास न तो चादर थी और न ही पैरों में चप्पल या जूते थे। उस आदमी को देखकर मुझसे रहा नहीं गया। मैंने अपने जूते उतार कर उसे दे दिए। कुछ देर तक तो मैंने सहन किया, लेकिन कड़ाके की ठंड होने की वजह से मेरी भी हालत खराब होने लगी। तब मैंने सोचा कि इस सामने वाले आदमी की तरह तमाम लोग ऐसे ही ठंड में ठिठुरते होंगे। मैं घर पहुंचा, लेकिन उस आदमी की सूरत मेरे जहन से नहीं निकल रही थी। इसके बाद मैंने बेसहारा और गरीबों के लिए काम शुरू कर दिया। बुजुर्गों के लिए वृद्धाश्रम बनवाया। छात्र-छात्राओं को किताबें, कॉपी और कपड़े बांटने शुरू कर दिए।


परिवार का पूरा समर्थन

मुरादाबाद में जन्मे डॉ. अरविंद गोयल के माता पिता स्वतंत्रता सेनानी थे। पिता का नाम प्रमोद कुमार और माता का नाम शकुंतला देवी था। डॉ. गोयल की पत्नी रेनू के अलावा उनके दो बेटे मधुर गोयल और प्रकाश गोयल और एक बेटी है जिसकी शादी हो चुकी है। उनके इस फैसले में उनके परिवार का भी पूरा समर्थन है।


4 राष्ट्रपति कर चुके है डॉ. गोयल का सम्मान

गौरतलब है कि डॉ. अरविंद कुमार गोयल के समाजसेवा के जूनून और लगन को देश और दुनिया में खूब सराहा और सम्मानित किया जा चुका है। उन्हें अब तक उन्हें भारत के 4 राष्ट्रपतियों से सम्मान प्राप्त हो चुका है। बता दें कि मौजूदा राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद, पूर्व राष्ट्रपति प्रणब मुखर्जी, पूर्व राष्ट्रपति प्रतिभा देवी पाटिल और पूर्व राष्ट्रपति डॉ. एपीजे अब्दुल कलाम समाजसेवा के लिए उन्हें सम्मानित कर चुके हैं। वहीं पूर्व प्रधानमंत्री मनमोहन सिंह भी डॉ. गोयल के सेवा कार्यों के लिए उन्हें सम्मानित कर चुके हैं।​​​​​​

पाठकों की राय (0)

इस खबर पर अभी कोई कमेंट नहीं है। पहले आप लिखें!

अपनी प्रतिक्रिया दें