रविवार, 18 अक्टूबर 2026
Logo
National

धनतेरस पर आप के शहर में ये है पेट्रोल और डीजल के नए दाम

अभी-अभी0 व्यूज4 मिनट पढ़ाई
धनतेरस पर आप के शहर में ये है पेट्रोल और डीजल के नए दाम

धनतेरस पर आप के शहर में ये है पेट्रोल और डीजल के नए दाम

N
डेस्क रिपोर्टर

नई दिल्ली। अंतर्राष्ट्रीय बाजार में कच्चे तेल की कीमतों का असर घरेलू बाजार में भी देखने को मिलता है। 7 माह के निचले स्तर पर पहुंचे क्रूड ऑयल में तेजी देखने को मिली है। ओपेक (OPEC) देशों की बैठक में उत्‍पादन घटाने के न‍िर्णय के बाद कच्चे के तेल के दाम में यह उछाल आया है। फिलहाल, आज (22 अक्टूबर 2022, शनिवार) भी भारतीय तेल विपणन कंपनियों (इंडियन ऑयल, भारत पेट्रोलियम और हिंदुस्तान पेट्रोलियम) ने वाहन ईंधन के रेट में कोई भी फेरबदल नहीं किया है। देशभर में पेट्रोल-डीजल (Petrol-Diesel Price) पुराने दाम पर उपलब्ध होगा। 


आपको बता दें कि, सरकारी तेल कंपनियों ने देश में लंबे समय से वाहन ईंधन के रेट में कोई बदलाव नहीं क‍िया है। आखिरी बार 22 मई 2022 को केंद्र सरकार ने एक्‍साइज ड्यूटी में कटौती करके जनता को राहत पहुंचाई थी। मोदी सरकार के इस फैसले से देशभर में पेट्रोल 8 रुपये और डीजल 5 रुपये लीटर सस्‍ता हुआ था, वहीं कुछ राज्‍यों ने वैट में कटौती करके ग्राहकों को राहत दी थी।


महानगरों में पेट्रोल-डीजल की कीमत

इंडियन ऑयल (Indian Oil) की वेबसाइट के अनुसार आज देश की राजधानी दिल्ली में पेट्रोल 96.72 रुपए प्रति लीटर मिल रहा है। वहीं बात करें डीजल की तो दिल्ली में कीमत 89.62 रुपए प्रति लीटर है। आर्थिक राजधानी मुंबई में पेट्रोल 106.35 रुपए प्रति लीटर है, तो एक लीटर डीजल 94.27 रुपए में उपलब्ध होगा। 


इसी तरह कोलकाता में एक लीटर पेट्रोल के लिए 106.03 रुपए चुकाना होंगे जबकि यहां डीजल 92.76 प्रति लीटर है। चैन्नई में भी आपको एक लीटर पेट्रोल के लिए 102.63 रुपए चुकाना होंगे, वहीं यहां डीजल की कीमत 94.24 रुपए प्रति लीटर है।   


ऐसे जानें अपने शहर में ईंधन की कीमत

पेट्रोल-डीजल की रोज की कीमतों की जानकारी आप SMS के जरिए भी जान सकते हैं। इसके लिए इंडियन ऑयल के उपभोक्ता को RSP लिखकर 9224992249 नंबर पर भेजना होगा। वहीं बीपीसीएल उपभोक्ता को RSP लिखकर 9223112222 नंबर पर भेजना होगा, जबकि एचपीसीएल उपभोक्ता को HPPrice लिखकर 9222201122 नंबर पर भेजना होगा, जिसके बाद ईंधन की कीमत की जानकारी प्राप्त की जा सकती है।

पाठकों की राय (0)

इस खबर पर अभी कोई कमेंट नहीं है। पहले आप लिखें!

अपनी प्रतिक्रिया दें