मंगलवार, 05 मई 2026
Logo
National

शंभू बॉर्डर पर डटे हजारों किसान, सरकार के साथ तीसरी बैठक आज, पंजाब के 6 जिलों में होगा रेल रोको प्रदर्शन

अभी-अभी0 व्यूज4 मिनट पढ़ाई
शंभू बॉर्डर पर डटे हजारों किसान, सरकार के साथ तीसरी बैठक आज, पंजाब के 6 जिलों में होगा रेल रोको प्रदर्शन

शंभू बॉर्डर पर डटे हजारों किसान, सरकार के साथ तीसरी बैठक आज, पंजाब के 6 जिलों में होगा रेल रोको प्रदर्शन

News World Desk
डेस्क रिपोर्टर
News World Desk

नई दिल्ली। अपनी मांगों को लेकर हरियाणा-पंजाब शंभू बॉर्डर पर किसानों का आंदोलन गुरुवार को तीसरे दिन भी जारी है। न्यूनतम समर्थन मूल्य (MSP) गारंटी कानून और स्वामीनाथन आयोग की सिफारिशों को लागू करने समेत अपने 10 से ज्यादा मांगों को लेकर किसान बीते दो दिनों से सड़क पर है। वहीं, पुलिस उन्हें रोकने की कोशिश में जुटी है।

दिल्ली जाने पर अड़े किसानों ने बुधवार को अपने आंदोलन के दूसरे पंजाब से सटे हरियाणा के शंभू, खनौरी, जींद और डबवाली बॉर्डर पर हंगामा किया। लेकिन पुलिस और सुरक्षाबलों ने उन्हें आगे नहीं बढ़ने दिया। जब वॉर्निंग के बाद भी किसान पीछे हटने को तैयार नहीं हुए तो उन पर आंसू गैस के गोले दागे गए।

बॉर्डर पर दिन-रात डटे किसान
करीब 10 हजार आंदोलनकारी किसान 13 फरवरी से सड़कों पर दिनरात डटे हैं। केंद्र सरकार की ओर से मांगों पर चर्चा के लिए अब तीसरे दौर की वार्ता का प्रस्ताव किसान संगठनों को मिला है। इसके बाद किसानों ने गुरुवार शाम (15 फरवरी) तक दिल्ली कूच रोक दिया है। इस बैठक के बाद अगली रणनीति तय होगी। उधर, भारतीय किसान यूनियन (बीकेयू) ने किसानों पर बर्बरता की कड़ी निंदी की और पंजाब के 6 जिलों में 15 फरवरी को रेल रोको आंदोलन और टोल फ्री करने का ऐलान कर दिया।

पाठकों की राय (0)

इस खबर पर अभी कोई कमेंट नहीं है। पहले आप लिखें!

अपनी प्रतिक्रिया दें