शुक्रवार, 24 अप्रैल 2026
Logo
National

आज छत्तीसगढ़, कर्नाटक और तेलंगाना में हुंकार भरेंगे अमित शाह, करेंगे जनसभाएं

01 मई, 20240 व्यूज4 मिनट पढ़ाई
आज छत्तीसगढ़, कर्नाटक और तेलंगाना में हुंकार भरेंगे अमित शाह, करेंगे जनसभाएं

आज छत्तीसगढ़, कर्नाटक और तेलंगाना में हुंकार भरेंगे अमित शाह, करेंगे जनसभाएं

News World Desk
डेस्क रिपोर्टर
News World Desk

नई दिल्ली। गृह मंत्री अमित शाह छत्तीसगढ़, कर्नाटक और तेलंगाना दौरे पर जाएंगे। शाह छत्तीसगढ़ के कोरबा में मेला ग्राउंड में जनसभा को संबोधित करेंगे। रैली का समय 11.30 बजे बताया जा रहा है। इसके बाद शाह कर्नाटक रवाना हो जाएंगे। कर्नाटक के हुब्बाली में हावेरी लोकसभा सीट के प्रत्याशी के लिए प्रचार के दौरान शाह दोपहर 3.30 बजे से रोड शो करेंगे। इसके बाद शाह कर्नाटक के ही धारवाड़ में चुनावी रैली करेंगे। धारवाड़ लोकसभा सीट के भाजपा प्रत्याशी के लिए चुनावी रैली कर मतदाताओं को लुभाने का प्रयास करेंगे। इसके बाद शाह एक और दक्षिण भारतीय राज्य तेलंगाना का रूख करेंगे। शाह हैदराबाद में पार्टी की महिला प्रत्याशी माधवी लता के लिए समर्थन जुटाने की कवायद में शाम करीब 7.30 बजे से रोड शो करेंगे।

पाठकों की राय (0)

इस खबर पर अभी कोई कमेंट नहीं है। पहले आप लिखें!

अपनी प्रतिक्रिया दें