सोमवार, 04 मई 2026
Logo
National

डीजी-आईजी कॉन्फ्रेंस का आज दूसरा दिन, पीएम मोदी भी करेंगे शिरकत; जानें मिनट टू मिनट प्लान

अभी-अभी0 व्यूज4 मिनट पढ़ाई
डीजी-आईजी कॉन्फ्रेंस का आज दूसरा दिन, पीएम मोदी भी करेंगे शिरकत; जानें मिनट टू मिनट प्लान

डीजी-आईजी कॉन्फ्रेंस का आज दूसरा दिन, पीएम मोदी भी करेंगे शिरकत; जानें मिनट टू मिनट प्लान

News World Desk
डेस्क रिपोर्टर
News World Desk

जयपुर। राजस्थान में चल रही डीजी-आईजी कॉन्फ्रेंस का आज दूसरा दिन है। दूसरे दिन प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी भी इस महत्वपूर्ण बैठक में शामिल होंगे। इस डीजी-आईजी कॉन्फ्रेंस में पीएम मोदी (PM Modi) करीब 12 घंटें रहेंगे। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और अमित शाह आठ बजे राजभवन से रवाना होंगे। पीएम मोदी सवा आठ बजे के करीब RIC पहुंचेंगे। सुबह साढ़े आठ से देर शाम साढे आठ बजे तक कॉन्फ्रेंस में रहेंगे। पीएम मोदी आज भी राजभवन में ही रात्रि विश्राम करेंगे।


PM Modi का मिनट टू मिनट प्लान

6 जनवरी को भी पीएम मोदी पूरा समय जयपुर में ही रहेंगे और अगले दिन 7 जनवरी की शाम 4:50 बजे दिल्ली रवाना होंगे। प्रधानमंत्री के जयपुर दौरे के मिनट-टू-मिनट प्रोग्राम की जानकारी आइए आपको देते हैं।


6 जनवरी की सुबह 8:05 पर राजभवन से रवाना होकर राजस्थान इंटरनेशनल केंद्र में डीजी-आईजी कॉन्फ्रेंस में भाग लेंगे। रात 8:00 बजे तक प्रधानमंत्री इसी कार्यक्रम में रहेंगे। 


रात 8:15 पर रात्रि विश्राम के लिए वापस राजभवन पहुंचेंगे।


7 जनवरी की सुबह  8:25 पर राजभवन से रवाना होकर पुन: डीजी-आईजी कॉन्फ्रेंस में पहुंचेंगे।


सुबह 8:40 बजे से शाम 4:30 बजे तक यहीं रहेंगे।


इसके बाद 4:50 पर दिल्ली के लिए रवाना हो जाएंगे।


आपको बताते चलें कि राजस्थान में पहली बार देशभर के वरिष्ठ पुलिस अफसरों की महाबैठक हो रही है। 5 से 7 जनवरी के आयोजन में आंतरिक सुरक्षा और चुनौतियों पर चर्चा हो रही है। 

पाठकों की राय (0)

इस खबर पर अभी कोई कमेंट नहीं है। पहले आप लिखें!

अपनी प्रतिक्रिया दें