मंगलवार, 05 मई 2026
Logo
National

पीएम मोदी का आज वाराणसी दौरे का है दूसरा दिन, 13 हजार करोड़ रूपए से अधिक की देंगे सौगातें

अभी-अभी0 व्यूज4 मिनट पढ़ाई
पीएम मोदी का आज वाराणसी दौरे का है दूसरा दिन, 13 हजार करोड़ रूपए से अधिक की देंगे सौगातें

पीएम मोदी का आज वाराणसी दौरे का है दूसरा दिन, 13 हजार करोड़ रूपए से अधिक की देंगे सौगातें

News World Desk
डेस्क रिपोर्टर
News World Desk

वाराणसी। देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी अब गुजरात के बाद वाराणसी दौरे पर हैं। पीएम मोदी 22 फरवरी को ही वाराणसी आ गए थे। पीएम मोदी का वाराणसी में आज दूसरा दिन है। प्रधानमंत्री अपने संसदीय क्षेत्र में लगभग 18 घंटे रहेंगे। शुक्रवार 3.30 बजे पीएम मोदी बाबतपुर एयरपोर्ट से दिल्ली के लिए रवाना होंगे। पीएम मोदी वाराणसी को 13,000 करोड़ रुपये से अधिक की सौगात देने की तैयारी में हैं। वो 23 परियोजनाओं का लोकार्पण और 13 परियोजनाओं का शिलान्यास करेंगे। इसके साथ ही दो जनसभाओं को भी संबोधित करेंगे।


पीएम मोदी आज (23 फरवरी 2024) सुबह 10 बजे सड़क मार्ग से बीएचयू स्वतंत्रता भवन जाएंगे। वहां सांसद क्विज प्रतियोगिता, सांसद संस्कृत प्रतियोगिता, सांसद फोटोग्राफी प्रतियोगिता के विजेताओं के साथ ही संस्कृत विद्यालय के मेधावी छात्रों को पुरस्कृत करेंगे।


पीएम मोदी रविदास मंदिर में करेंगे दर्शन-पूजन

प्रधानमंत्री सुबह 11 बजे के करीब सीरगोवर्धनपुर जाएंगे। वहां संत रविदास मंदिर में दर्शन-पूजन के साथ लंगर छकेंगे। वहां संत रविदास प्रतिमा का लोकार्पण करेंगे और श्रद्धालुओं को संबोधित करेंगे। डेढ़ घंटे के कार्यक्रम के बाद बीएचयू हेलीपैड आएंगे और हेलीकाप्टर से बाबतपुर एयरपोर्ट जाएंगे।


एयरपोर्ट से सड़क मार्ग से करखियांव एग्रो पार्क आएंगे।

काशी बनास संकुल (अमूल प्लांट) का निरीक्षण के बाद करखियांव एग्रो पार्क परिसर से 13167.07 करोड़ रुपये की 35 परियोजनाओं का लोकार्पण एवं शिलान्यास करेंगे। इसमें अमूल प्लांट समेत 10972.00 करोड़ की 23 परियोजनाओं का लोकार्पण व 2195.07 करोड़ की 12 परियोजनाओं का शिलान्यास शामिल हैं।


वाराणसी की सड़क कनेक्टिविटी को और बेहतर करने के लिए, प्रधानमंत्री एनएच-233 के घरगरा-ब्रिज-वाराणसी खंड के चार लेन सहित कई सड़क परियोजनाओं का उद्घाटन और शिलान्यास करेंगे। इस क्षेत्र में औद्योगिक विकास को गति प्रदान करने के लिए प्रधानमंत्री सेवापुरी में एचपीसीएल के एलपीजी बॉटलिंग प्लांट, बुनकरों के लिए रेशमी कपड़ा छपाई सामान्य सुविधा केंद्र का भी उद्घाटन करेंगे।

पाठकों की राय (0)

इस खबर पर अभी कोई कमेंट नहीं है। पहले आप लिखें!

अपनी प्रतिक्रिया दें