आज विश्व रेड क्रॉस दिवस है। हर साल इसे 8 मई को मनाया जाता है। इसको मनाने के पीछे का कारण अंतरराष्ट्रीय रेड क्रॉस और रेड क्रिसेंट आंदोलन के सिद्धांतों को याद रखा जाएं इस लिए इसे मनाया जाता है। वर्ल्ड रेड क्रॉस डे का मुख्य उद्देश्य असहाय और घायल सैनिकों और नागरिकों की रक्षा करने से लेकर है। इस दिवस को 8 मई को हेनरी डुनेंट की जयंती के दिन मनाया जाता है। बतादें कि ये रेड क्रॉस की अंतर्राष्ट्रीय समिति के संस्थापक थे। इस दिन देश के लोग इस मानवतावादी संगंठन और उसकी ओर से मानवता की मदद के लिए अभूतपूर्व योगदान के लिए श्रद्धांजलि देते है।
बतादें कि, रेड क्रॉस एक इंटरनेशनल ऑर्गेनाइजेशन है। जिसका हेडक्वाटर स्विटजरलैंड के जिनेवा में है। इस संस्था का संचालन इंटरनेशनल कमेटी ऑफ रेड क्रास के साथ साथ कई नेशनल सोसाइटी मिलकर करती है। कोरोना महामारी के आने के बाद से रेड क्रॉस आंदोलन की अहमियत और भी ज्यादा हो गई है।
क्या है वर्ल्ड रेड क्रॉस डे का महत्व
वर्ल्ड रेड क्रॉस सोसाइटी का काम तो अक्सर जारी रहता है। जब भी किसी भी तरह की बीमारी या फिर युद्ध संकट आता है तो इनके वॉलेंटियर्स लोगों की सेवा में तत्पर तैयार रहते हैं। पर कोरोना महामारी ने इनका काम और ज्यादा बढ़ दिया है। कोरोना को हराने के लिए अभी रेड क्रॉस युद्धस्तर पर काम कर रही है। इस संस्था से जो लोग जुड़े हुए है वो कोरोना से बचाव के लिए दुनियाभर में जरूरतमंद लोगों की सेवा करने में लगे हुए हैं। इसके साथ ही ये लोगों को मास्क और सैनिटाइजर बांट रहे हैं।
पाठकों की राय (0)
इस खबर पर अभी कोई कमेंट नहीं है। पहले आप लिखें!

