शुक्रवार, 24 अप्रैल 2026
Logo
National

आज तेलंगाना और ओड़िशा में चुनावी सभा को सम्बोधित करेंगे पीएम मोदी

10 मई, 20240 व्यूज4 मिनट पढ़ाई
आज तेलंगाना और ओड़िशा में चुनावी सभा को सम्बोधित करेंगे पीएम मोदी

आज तेलंगाना और ओड़िशा में चुनावी सभा को सम्बोधित करेंगे पीएम मोदी

News World Desk
डेस्क रिपोर्टर
News World Desk

नई दिल्ली। लोकसभा चुनाव 2024 के चौथे चरण के लिए प्रचार अभियान तेज है। देश भर में सोमवार यानी 13 मई को 10 राज्यों और केंद्र शासित प्रदेशों में फैले 96 लोकसभा निर्वाचन क्षेत्र में मतदान होने जा रहा है। इसे लेकर तमाम सियासी पार्टियां धुआंधार रैली और प्रचार अभियान कर रही है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी आज लोकसभा चुनाव 2024 के लिए भाजपा के अभियान के तहत सार्वजनिक बैठकों को संबोधित करने के लिए तेलंगाना के नारायणपेट और एलबी स्टेडियम का दौरा करेंगे। वह 10 मई को भुवनेश्वर में रोड शो करने के लिए ओडिशा भी जाएंगे। 


प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी शनिवार को ओडिशा में तीन चुनावी जनसभाओं को संबोधित करेंगे। ओडिशा भाजपा के उपाध्यक्ष गोलक महापात्र ने बताया कि,  मोदी शुक्रवार रात आठ बजे भुवनेश्वर में एक रोड शो में भी हिस्सा लेंगे। महापात्र ने कहा, 11 मई को वह तीन जनसभाओं को संबोधित करेंगे। पहली जनसभा सुबह 9:30 बजे कंधमाल में होगी जबकि दूसरी सुबह 11:30 बजे बोलंगीर में और तीसरी एक बजे बरगढ़ में।


मोदी ने आखिरी बार छह मई को ओडिशा का दौरा किया था, जब उन्होंने ब्रह्मपुर और नबरंगपुर में दो जनसभाओं को संबोधित किया था। ओडिशा में लोकसभा और विधानसभा चुनाव चार चरणों में होंगे, जिनकी शुरुआत 13 मई से होगी।

पाठकों की राय (0)

इस खबर पर अभी कोई कमेंट नहीं है। पहले आप लिखें!

अपनी प्रतिक्रिया दें