बुधवार, 06 मई 2026
Logo
National

आज दक्षिण भारत के तीन राज्यों के दौरे पर रहेंगे पीएम मोदी, रैली और जनसभा को करेंगे सम्बोधित

अभी-अभी0 व्यूज4 मिनट पढ़ाई
आज दक्षिण भारत के तीन राज्यों के दौरे पर रहेंगे पीएम मोदी, रैली और जनसभा को करेंगे सम्बोधित

आज दक्षिण भारत के तीन राज्यों के दौरे पर रहेंगे पीएम मोदी, रैली और जनसभा को करेंगे सम्बोधित

News World Desk
डेस्क रिपोर्टर
News World Desk

नई दिल्ली। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी आज सोमवार 18 मार्च को दक्षिण भारत के तीन राज्यों में चुनावी रैली और जनसभा करेंगे। भारतीय जनता पार्टी (BJP) ने जानकारी दी है कि पीएम मोदी आज तेलंगाना, कर्नाटक और तमिलनाडु के दौरे पर रहेंगे। ये दौरा लोकसभा चुनावों को लेकर है।


पीएम मोदी आज सुबह 11:30 बजे तेलंगाना के जगतियाल में चुनावी जनसभा को संबोधित करेंगे। उसके बाद पीएम मोदी दोपहर 3:15 बजे कर्नाटक पहुंचेंगे। पीएम मोदी कर्नाटक के शिवमोग्गा में रोड शो करेंगे।


वहीं शाम 5:45 बजे पीएम मोदी तमिलनाडु के कोयंबटूर में चुनावी जनसभा को संबोधित करेंगे। तमिलनाडु की रैली में राज्य के भाजपा प्रमुख के. अन्नामलाई भी शामिल हो सकते हैं।


भाजपा के नेताओं ने कहा है कि उन्हें कार्यक्रम में लगभग 2.5 लाख लोगों के आने की उम्मीद है। हालांकि कर्नाटक में भाजपा के लिए एक बड़ा सिरदर्द उनके वरिष्ठ नेता और कर्नाटक के पूर्व उपमुख्यमंत्री केएस ईश्वरप्पा बने हुए हैं। केएस ईश्वरप्पा पीएम मोदी की इस सभा में हिस्सा नहीं लेंगे।


अपने बेटे केई कांतेश को टिकट नहीं देने से भाजपा से नाराज ईश्वरप्पा शिवमोग्गा निर्वाचन क्षेत्र से लोकसभा चुनाव लड़ने की बात कही है। इसी सीट से भाजपा ने पूर्व मुख्यमंत्री बीएस येदियुरप्पा के बड़े बेटे बीवाई राघवेंद्र को मैदान में उतारा है।

पाठकों की राय (0)

इस खबर पर अभी कोई कमेंट नहीं है। पहले आप लिखें!

अपनी प्रतिक्रिया दें