शनिवार, 25 अप्रैल 2026
Logo
National

26/11 की 13वीं बरसी आज, शहीदों को गेट वे ऑफ इंडिया पर दी गई श्रद्धांजलि

अभी-अभी0 व्यूज4 मिनट पढ़ाई
26/11 की 13वीं बरसी आज, शहीदों को गेट वे ऑफ इंडिया पर दी गई श्रद्धांजलि
N
डेस्क रिपोर्टर

मुंबई, न्यूज़ वर्ल्ड डेस्क। 26 नवंबर 2008 कि कहानी तो कभी कोई नही भुला सकता। 10 पाकिस्तानी आतंकवादियों ने जिस तरह पूरी मुंबई को दहशत में डाल कर लोगो पर अंधाधुंध फायरिंग की थी। जिसमे कई लोगो ने अपनो को खोया था। समुद्र मार्ग से मुंबई आए पाकिस्तानी आतंकवादियों ने 18 सुरक्षाकर्मी समेत 166 लोग की हत्या कर दी थी। आज से 13 साल पुराने आतंकी हमले में शहीद हुए जवानों और मारे गए नागरिकों को याद किया जा रहा है।


आज से 13 साल पहले देश की आर्थिक राजधानी मुंबई के कई इलाकों में हमले हुए थे। इस आतंकी हमले में 166 लोग की जान गई और 293 लोग घायल हो गए थे। इस आतंकी हमले में 18 सुरक्षाकर्मी भी शहीद हुए थे।  26/11 के हमले को याद करते हुए विदेश मंत्री जयशंकर ने एक ट्वीट किया। इस ट्वीट के जरिए उन्होंने पड़ोसी देश पाकिस्तान का नाम लिए बिना उसकी आतंकी नीतियों पर निशाना साधा। 26/11 हमले की एक फोटो ट्वीट कर विदेश मंत्री जयशंकर ने लिखा- ‘कभी नहीं भूलेंगे यह दिन’।

इससे पहले भारत के  राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद ने भी शहीदों को नमन करते हुए राष्ट्रपति भवन के ट्विटर अकाउंट से ट्विट किया  जिसमे लिखा था– ‘शहीदों और मुंबई के 26/11 आतंकवादी हमलों के पीड़ितों को श्रद्धांजलि। कर्तव्य पथ पर अपने प्राणों की आहुति देने वाले शहीदों वा सुरक्षा बलों की बहादुरी और बलिदान के लिए राष्ट्र इसके लिए हमेशा आभार रहेगा'।

रक्षामंत्री राजनाथ सिंह दी श्रद्धांजलि
देश के रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने शहीदों को श्रद्धांजलि देते हुए ट्वीट किया, 26 नवंबर को मुंबई में हुए आतंकी हमले की आज 13वीं बरसी है। आज हम उन मासूमों को याद करते हैं जिन्हें अपनों को खो दिया। उस आतंकी हमलों में जान गंवाने वाले सभी लोगों को मेरी श्रद्धांजलि। हमारे सैनिकों ने 26/11 के हमलों के दौरान अनुकरणीय साहस का परिचय दिया था। मैं उनकी इस बहादुरी और बलिदान को सलाम करता हूं।

गृह मंत्री अमित शाह ने भी दी श्रद्धांजलि
गृह मंत्री अमित शाह ने ट्वीट करते हुए लिखा, 26/11 के मुंबई आतंकी हमलों में जान गंवाने वाले लोगों को और जिन्होंने अपनों को खोया है उन्हे में  भावपूर्ण श्रद्धांजलि देता हूँ और उन सभी सुरक्षाकर्मियों के साहस और बहादुरी को सलाम करता हूं।  जिन्होंने इस आतंकी हमलों में आतंकवादियों का डटकर सामना किया में उन्हें सलाम करता हु। पूरे देश को आपकी इस वीरता पर हमेशा गर्व रहेगा। 

राहुल गांधी ने दी श्रद्धांजलि
कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष राहुल गांधी ने भी शहीदों को श्रद्धांजलि देते हुए ट्वीट किया -  सीमा पर खराब मौसम में अपने  परिवार से दूर रहकर देश की रक्षा करता है। आतंकी हमले में अपनी जान की बाज़ी लगाकर मासूमों को बचाया है। ये जान की नहीं, जहान की फ़िक्र करता है। देश की, गांव की, परिवार की शान है- ऐसे मेरे देश के जवान है। 26/11 #MumbaiTerrorAttack के वीरों को में नमन करता हूं। जय हिंद!

पाठकों की राय (0)

इस खबर पर अभी कोई कमेंट नहीं है। पहले आप लिखें!

अपनी प्रतिक्रिया दें