मंगलवार, 05 मई 2026
Logo
National

आज देश को मिलेगा नया राष्ट्रपति, सुबह 11 बजे से शुरू होगी मतगणना

अभी-अभी0 व्यूज4 मिनट पढ़ाई
आज देश को मिलेगा नया राष्ट्रपति, सुबह 11 बजे से शुरू होगी मतगणना

आज देश को मिलेगा नया राष्ट्रपति, सुबह 11 बजे से शुरू होगी मतगणना

N
डेस्क रिपोर्टर

नई दिल्ली, न्यूज़ वर्ल्ड डेस्क। देश के 15 राष्ट्रपति के चुनाव के लिए मतगणना गुरुवार को संसद भवन में होगी। राष्ट्रपति चुनाव के लिए सोमवार को संसद भवन, राज्य की विधानसभाओं और केंद्र शासित प्रदेशों में मतदान हुआ था।


इस बार राष्ट्रपति चुनाव में राष्ट्रीय जनतांत्रिक गठबंधन राजद उम्मीदवार द्रौपदी मुरमू और विपक्ष के साझा उम्मीदवार यशवंत सिन्हा के बीच सीधा मुकाबला है। राष्ट्रपति चुनाव के लिए 99% मतदाताओं ने अपने वोट डाले थे। मतदान के बाद देशभर के सभी मतदान केंद्रों में मत पेटियां यहां संसद भवन लाई गई है। जहां गुरुवार को सुबह 11:00 बजे संसद भवन में समिति कक्ष संख्या 63 में मतों की गिनती की जाएगी। मत पेटियां पूरी सुरक्षा के साथ सड़क या वायु मार्ग से लाकर संसद भवन में एक कक्ष में सुरक्षित रखी गई है।

पाठकों की राय (0)

इस खबर पर अभी कोई कमेंट नहीं है। पहले आप लिखें!

अपनी प्रतिक्रिया दें