सोमवार, 04 मई 2026
Logo
National

कल मणिपुर से राहुल गांधी करेंगे भारत जोड़ो न्याय यात्रा का आगाज, 15 राज्य 110 जिले और 100 लोकसभा सीटों से होकर गुजरेगी यात्रा

अभी-अभी0 व्यूज4 मिनट पढ़ाई
कल मणिपुर से राहुल गांधी करेंगे भारत जोड़ो न्याय यात्रा का आगाज, 15 राज्य 110 जिले और 100 लोकसभा सीटों से होकर गुजरेगी यात्रा

कल मणिपुर से राहुल गांधी करेंगे भारत जोड़ो न्याय यात्रा का आगाज, 15 राज्य 110 जिले और 100 लोकसभा सीटों से होकर गुजरेगी यात्रा

Sandeep Sinha
डेस्क रिपोर्टर
Sandeep Sinha

नई दिल्ली। कल से राहुल गांधी भारत जोड़ो न्याय यात्रा शुरू करने जा रहे हैं।15 राज्यों से गुजरने वाली राहुल की इस यात्रा के रूट में लोकसभा की कुल 357 सीटें हैं। कांग्रेस को 2019 के लोकसभा चुनाव में इनमें से केवल 14 सीटें ही मिली थी। लोकसभा चुनाव में बहुत कम दिन ही बचे हैं, 15 राज्यों से गुजरने वाली यात्रा से क्या राहुल गांधी कोई करिश्मा कर पाएंगे, इन राज्यों में कांग्रेस की स्थिति क्या है, पिछले चुनाव में पार्टी का प्रदर्शन क्या था, एक नजर डालते हैं राहुल गांधी की यात्रा 15 राज्यों से होकर गुजरेगी।


यात्रा 110 जिलों और करीब 100 लोकसभा सीटों से होकर गुजरेगी। 

यात्रा के रूट में 15 राज्य हैं उनमें लोकसभा की कुल 357 सीटें हैं।

2019 लोकसभा चुनाव में 357 सीटों में से कांग्रेस के खाते में महज 14 सीटें।

भारत जोड़ो न्याय यात्रा वाले राज्यों में से 5 में 2019 में कांग्रेस खाता तक नहीं खोल पाई थी।

मणिपुर, नगालैंड, अरुणाचल, राजस्थान और गुजरात में कांग्रेस का खाता तक नहीं खुला।

7 राज्यों में कांग्रेस पिछली बार महज 1 सीट पर सिमट गई थी।

यूपी के अलावा बाकी 6 राज्य हैं मेघालय, बिहार, झारखंड, ओडिशा, मध्य प्रदेश और महाराष्ट्र में केवल एक सीट

कांग्रेस को सबसे ज्यादा 3 सीटें असम में ही मिली थी।

बंगाल और छत्तीसगढ़ में उसने 2-2 सीटों पर जीत दर्ज की थी।

यात्रा के रूट पर आनेवाली 357 सीटों में से 239 पर बीजेपी का कब्जा है।

2 राज्यों में बीजेपी का नहीं खुला था खाता, 3 में क्लीन स्वीप।

राहुल गांधी की यात्रा वाले 2 राज्य नगालैंड और मेघालय में 2019 लोकसभा चुनाव में बीजेपी का खाता तक नहीं खुला था। राजस्थान, गुजरात और अरुणाचल प्रदेश में कांग्रेस को एक भी सीटे नहीं मिली थी।

पाठकों की राय (0)

इस खबर पर अभी कोई कमेंट नहीं है। पहले आप लिखें!

अपनी प्रतिक्रिया दें