रविवार, 03 मई 2026
Logo
National

Twitter ने वेरिफाइड अकाउंट से हटाए Blue Tick : शाहरुख-सलमान, CM योगी, कोहली के अकाउंट्स भी शामिल

अभी-अभी0 व्यूज4 मिनट पढ़ाई
Twitter ने वेरिफाइड अकाउंट से हटाए Blue Tick : शाहरुख-सलमान, CM योगी, कोहली के अकाउंट्स भी शामिल

Twitter ने वेरिफाइड अकाउंट से हटाए Blue Tick : शाहरुख-सलमान, CM योगी, कोहली के अकाउंट्स भी शामिल

News World Desk
डेस्क रिपोर्टर
News World Desk

नई दिल्ली। माइक्रोब्लॉगिंग साइट ट्विटर ने वेरिफाइड अकाउंट्स से ब्लू टिक हटा दिए हैं। कंपनी ने 20 तारीख की रात 12 बजे उन अकाउंट्स से ब्लू टिक हटाए हैं, जिन्होंने ट्विटर ब्लू प्लान के लिए भुगतान नहीं किया था। इसमें बॉलीवुड स्टार से लेकर क्रिकेट जगत के दिग्गज खिलाड़ी और भारतीय सियासत के बड़े नाम शामिल हैं।


कंपनी ने बॉलीवुड एक्टर अमिताभ बच्चन, शाहरुख खान, सलमान खान, अक्षय कुमार से लेकर विराट कोहली, महेंद्र सिंह धोनी और कांग्रेस नेता राहुल गांधी, यूपी सीएम योगी आदित्यनाथ और UP की पूर्व सीएम मायावती के ट्विटर अकाउंट से भी ब्लू टिक हटा दिया है।


12 अप्रैल को ही मस्क ने कर दिया था ऐलान

12 अप्रैल को ही ट्विटर के मालिक एलन मस्क ने ऐलान कर दिया था कि 20 अप्रैल से सभी लेगेसी वेरिफाइड अकाउंट से ब्लू टिक हटा दिए जाएंगे। ब्लू टिक के लिए पैसे खर्च कर मंथली प्लान लेने वालों को ही अब यह सुविधा मिलेगी।


टैग के लिए अब देना होगा मंथली चार्ज

भारत में ट्विटर ब्लू सब्सक्रिप्शन की सुविधा कुछ समय पहले ही लॉन्च हुई है। भारत में एंड्रॉयड और IOS वाले मोबाइल यूजर्स को ब्लू सब्सक्रिप्शन के लिए 900 रुपए प्रति महीना चुकाने होंगे। वहीं वेब वर्जन के लिए 650 रुपए की कीमत तय की गई है। शुरुआत में इसे अमेरिका, यूके, कनाडा, ऑस्ट्रेलिया और न्यूजीलैंड में लॉन्च किया गया था।


Twitter Blue सब्सक्रिप्शन के तहत मिलेंगे ये फीचर्स

रिप्लाई, मेंशन और सर्च में प्रायॉरिटी मिलेगी। Elon Musk के मुताबिक इस फीचर की वजह से स्पैम और स्कैम पर लगाम कसी जा सकेगी।

ट्विटर ब्लू सब्सक्राइबर को नॉर्मल यूजर्स के मुकाबले आधे ऐड्स देखने को मिलेंगे।

ट्विटर ब्लू सब्सक्रिप्शन के तहत यूजर्स अब लंबे वीडियो और ऑडियो पोस्ट कर सकेंगे।

मस्क ने ये भी कहा है कि अगर पब्लिशर्स ट्विटर के साथ कॉन्ट्रैक्ट करते हैं तो Twitter Blue सब्सक्राइबर्स पेड आर्टिकल भी फ्री में पढ़ सकते हैं।

Elon Musk के मुताबिक ट्विटर ब्लू सब्सक्रिप्शन की वजह से ट्विटर का रेवेन्यू बढ़ेगा और कॉन्टेंट क्रिएटर्स को रिवॉर्ड भी मिलेगा।

क्या हुआ बदलाव?

गौरतलब है कि यह बदलाव ट्विटर की साल 2009 में शुरू हुई सत्यापन प्रणाली के खत्म होने का संकेत है, जो बड़ी हस्तियों के अकाउंट्स को सत्यापित करने के लिए शुरू की गई थी।


44 अरब डॉलर में किया था ट्विटर का अधिग्रहण

एलन मस्क ने 44 अरब डॉलर में हुई डील के बाद ट्विटर का अधिग्रहण किया था। जिसके बाद मस्क ने कंपनी के सीईओ पराग अग्रवाल के साथ ही सीएफओ और दो अन्य अधिकारियों को उनके पद से हटा दिया था। इसके बाद ट्विटर में छंटनी का दौर शुरू हुआ।

पाठकों की राय (0)

इस खबर पर अभी कोई कमेंट नहीं है। पहले आप लिखें!

अपनी प्रतिक्रिया दें