रविवार, 26 अप्रैल 2026
Logo
National

Ukraine Russia War Updates: यूक्रेन में फंसे भारतीयों को एयर लिफ्ट कराने आज एयर इंडिया के दो विमान होंगे रवाना

अभी-अभी0 व्यूज4 मिनट पढ़ाई
Ukraine Russia War Updates: यूक्रेन में फंसे भारतीयों को एयर लिफ्ट कराने आज एयर इंडिया के दो विमान होंगे रवाना

Ukraine Russia War Updates: यूक्रेन में फंसे भारतीयों को एयर लिफ्ट कराने आज एयर इंडिया के दो विमान होंगे रवाना

News World Desk
डेस्क रिपोर्टर
News World Desk

नई दिल्ली, न्यूज़ वर्ल्ड डेस्क। यूक्रेन में जारी युद्ध के बीच फंसे भारतीय नागरिकों को सुरक्षित ऐरफ लिफ्ट कराने एयर इंडिया शनिवार को दिल्ली से बुखारेस्ट (रोमानिया) और बुडापेस्ट (हंगरी) के लिए दो उड़ानें भेजेगा। 


एयर इंडिया ने सूचना देते हुए कहा कि, यूक्रेन में उभरती स्थिति पर विदेश मंत्रालय के इनपुट के आधार पर, एयर इंडिया दिल्ली से बुखारेस्ट (रोमानिया) और बुडापेस्ट (हंगरी) के लिए आज यानी 26 फरवरी को दो उड़ानें संचालित करेगी। एयर इंडिया वीबीएम उड़ानों का संचालन करेगी।

यूक्रेन में जारी संकट के बीच भारतीय नागरिकों को सुरक्षित वापस लाने के लिए एयर इंडिया समेत कई एयरलाइंस विशेष उड़ानें संचालित कर रही हैं। देश में तनाव के बीच भारतीय नागरिकों के लिए आने वाले दिनों में यूक्रेन (कीव) से और उड़ानें संचालित होने जा रही हैं।

यूक्रेन में फिलहाल करीब 20 हजार भारतीय फंसे हुए हैं जिनमें ज्यादातर विद्यार्थी हैं। दूतावास ने भारतीयों को नगदी, अपना पासपोर्ट, अन्य आवश्यक वस्तुएं और कोविड टीकाकरण प्रमाणपत्र सीमा जांच चौकियों पर अपने पास रखने की सलाह दी है। दूतावास ने कहा है, 'कागज पर भारतीय ध्वज का प्रिंट निकाल लें और यात्रा के दौरान वाहनों तथा बसों पर उन्हें चिपका दें।

बतादें, यूके, यूएस, कनाडा और यूरोपीय संघ सहित कई देशों ने रूस के सैन्य अभियानों की निंदा की है और मास्को पर प्रतिबंध लगाया हैं।

पाठकों की राय (0)

इस खबर पर अभी कोई कमेंट नहीं है। पहले आप लिखें!

अपनी प्रतिक्रिया दें