N
डेस्क रिपोर्टर
नई दिल्ली, न्यूज वर्ल्ड डेस्क। एक ट्रेन में लावारिस बैग मिलने से अचानक से हडकंप मच गया। यह घटना हरियाणा के कुरूक्षेत्र से हजरत निजामुद्दीन रेलवे स्टेशन की ओर आ रही एक लोकल ट्रेन की हैं। इसमें एक लावारिस बैग की सूचना मिलते ही लोगों के बीच हडकंप मच गया। सूचना मिलते ही ट्रेन को आदर्श नगर के रेलवे स्टेशन पर रोक दिया गया। जिसके बाद बम निरोधक दस्ते को मौके पर बुलाया गाया। फिलहाल जांच अभी जारी है।
डीसीपी रेलवे की ओर से जारी आधिकारिक बयान के अनुसार, सुबह 10.25 बजे कुरुक्षेत्र-हजरत निजामुद्दीन पैसेंजर ट्रेन नंबर 04406 के एक डिब्बे में आग लगने की जानकारी मिली। जहां एक लावारिस बैग मिला, इस बैग में एक लाल रंग की छोटी थैली के साथ साथ एक छोटा सा कंटेनर भी रखा हुआ था। वहीं इस पोटली में रखी हुई कीलों में आग लग गई और उसमें लगभग दो किलों कीलें भी बरामद हुई।
पाठकों की राय (0)
इस खबर पर अभी कोई कमेंट नहीं है। पहले आप लिखें!

