रविवार, 30 अगस्त 2026
Logo
National

शादी का झांसा देकर धर्मपरिवर्तन, खतना और हड़प ली करोड़ों की संपत्ति

30 अग, 20250 व्यूज4 मिनट पढ़ाई
GOOGLE

GOOGLE

Sandeep Sinha
डेस्क रिपोर्टर
Sandeep Sinha

मुजफ्फरनगर। पुलिस ने किनौनी गांव में अविवाहित अधेड़ को दुल्हन दिलाने का झांसा देकर उसकी करीब एक करोड़ रुपये की संपत्ति हड़पने और जबरन धर्म परिवर्तन कराने के मामले का पर्दाफाश किया है। पुलिस ने इस खेल में शामिल पांच आरोपियों को गिरफ्तार किया है, जिनमें एक नाबालिग भी शामिल है। आरोपियों से अर्टिगा कार, ट्रैक्टर और खतना में प्रयुक्त उस्तरा भी बरामद किया गया है।

ऐसे रचा गया षड्यंत्र

वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक संजय कुमार वर्मा ने बताया कि शाहपुर पुलिस को स्थानीय लोगों की मदद से सूचना मिली थी कि किनौनी गांव के अविवाहित नरेन्द्र शर्मा को पड़ोस में रहने वाले यामीन और उसके साथियों ने अपने जाल में फंसा लिया।

  • पीड़ित को निकाह और दुल्हन दिलाने का झांसा दिया गया।
  • उसका खतना कर धर्म परिवर्तनकराया गया।
  • धीरे-धीरे उसकीजमीन और संपत्ति बेच दी गई, जिसकी कीमत करीब एक करोड़ रुपये बताई जा रही है।

आरोपी चढ़े पुलिस के हत्थे

जांच में सच्चाई सामने आने के बाद एसपी देहात आदित्य बंसल के नेतृत्व में टीम बनाई गई और आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया गया। पकड़े गए आरोपियों में –

  • यामीन
  • गुलजार (भाई)
  • अलीपुर का इकराम
  • तावली का हाफिज
  • बुढ़ीना खुर्द का नाई मुर्शीद
  • और एक नाबालिग शामिल हैं।

पुलिस ने किया बड़ा एक्शन

एसएसपी ने बताया कि आरोपियों ने अविवाहित की जमीन बेचकर कार और ट्रैक्टर खरीदे थे, जिन्हें जब्त कर लिया गया है। इस पूरे मामले में संगीन धाराओं में मुकदमा दर्ज कर कड़ी कार्रवाई की जा रही है। शाहपुर थानाध्यक्ष मोहित चौधरी और उनकी टीम को 20 हजार रुपये का पुरस्कार देने की घोषणा भी की गई।

अविवाहितों की सुरक्षा पर अब खास नजर

इस सनसनीखेज खुलासे के बाद पुलिस अब "कुंवारे रजिस्टर" की समीक्षा करने जा रही है। एसएसपी संजय वर्मा ने कहा कि जिले में दर्ज अविवाहितों की स्थिति का ब्योरा खंगाला जाएगा और उनकी सुरक्षा सुनिश्चित करने के लिए पुख्ता इंतजाम किए जाएंगे, ताकि भविष्य में ऐसी घटनाएं न हों।

पाठकों की राय (0)

इस खबर पर अभी कोई कमेंट नहीं है। पहले आप लिखें!

अपनी प्रतिक्रिया दें