शनिवार, 25 अप्रैल 2026
Logo
National

नए बजट से लगेगा आम आदमी को झटका! स्मार्टफोन के साथ 50 वस्तुओं के बढ़ सकते है दाम

01 फ़र, 20220 व्यूज4 मिनट पढ़ाई
नए बजट से लगेगा आम आदमी को झटका! स्मार्टफोन के साथ 50 वस्तुओं  के बढ़ सकते है दाम

नए बजट से लगेगा आम आदमी को झटका! स्मार्टफोन के साथ 50 वस्तुओं के बढ़ सकते है दाम

N
डेस्क रिपोर्टर
दिल्ली, न्यूज वर्ल्ड डेस्क। आज से देश का बजट सत्र शुरू होने जा रहा है। केंद्रीय वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण अपना चौथा बजट सुबह 11 बजे पेश करने वाली हैं।  बजट पेश करने की अवधि लगभग  90 से 120 मिनट तक की हो सकती है। बजट से जहां कई लोग राहत की उम्मीद लगाए बैठे हैं तो वहीं, दूसरी ओर ये भी बताया जा रहा है कि इस नए बजट को लेकर सरकार उन्हें झटका भी दे सकती है। सूत्रों की माने तो पेश होने वाले इस नए बजट में  सरकार स्मार्टफोन के साथ साथ करीब 50 वस्तुओं के दाम बढ़ा सकती है। इंडस्ट्री से जुड़े जानकारों ने बताया  कि राजकोषीय स्थिति और अर्थव्यवस्था को देखते हुए सरकार ये कदम उठा सकती है। 

वहीं सरकार बजट 2022 में घरेलू उद्योग को राहत देने के लिए  विदेश से आयात किए जाने वाले लगभग 50 चीजों  पर इम्पोर्ट ड्यूटी बढाने का फैसला ले सकती है। इनमें इलेक्ट्रिकल गुड्स, इलेक्ट्रॉनिक्स, केमिकल और हैंडक्राफ्ट जेसी चीज़े शामिल हैं। जानकारों ने बताया कि,  इम्पोर्ट ड्यूटी को बढने से उपभोक्ताओं पर अच्छा खासा असर पड़ेगा।

 
सूत्रों कि माने तो, चीन और बाकी के देशों से आए उत्पादों के आयात पर 56 अरब डॉलर कीमत के इम्पोर्ट ड्यूटी लग सकती हैं। इसके साथ उन वस्तुओं की भी पहचान कर ली गई है, जिन पर 5 से लेकर 10 फीसदी तक इम्पोर्ट ड्यूटी बढ़ाई जाएगी। सरकार के द्वारा उठाए गए इस कदम से गैर-जरूरी चीजों कि इम्पोर्ट पर लगाम लगाने में मदद मिल सकती है। इसके साथ ही देश में मैन्युफैक्चरिंग को  और बढ़ावा भी मिलेगा। इससे रोजगार में भी बढ़ोतरी देखी जाएगी।

पाठकों की राय (0)

इस खबर पर अभी कोई कमेंट नहीं है। पहले आप लिखें!

अपनी प्रतिक्रिया दें