
नई दिल्ली। केंद्रीय वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण 1 फरवरी को बजट पेश करने जा रही है। लोकसभा चुनाव होने की वजह से यह पूर्ण बजट नहीं होगा। इस बार अंतरिम बजट पेश किया जायेगा जो आवश्यक सेवाओं को चालू रखने के लिए एक अस्थायी वित्तीय योजना है। आम चुनाव 2024 के बाद बनने वाली नई सरकार पूर्ण बजट पेश करेगी। वित्त मंत्री पहले ही कह चुकी हैं कि यह 'वोट ऑन अकाउंट' है, इसमें कोई बड़ी घोषणा नहीं की जाएगी।
अंतरिम बजट पेश करते ही वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण के नाम यह छठां मौका होगा जब निर्मला सीतारमण केंद्रीय बजट पेश करेंगी, जिसमें पांच वार्षिक बजट और एक अंतरिम बजट शामिल होगा। केंद्रीय वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण नरेंद्र मोदी सरकार के दूसरे कार्यकाल का अंतिम बजट पेश करेंगी। निर्मला सीतारमण ने जब भी बजट पेश किया है हर बार नया रिकॉर्ड बनाया है।
2019 में निर्मला सीतारमण ने पहला बजट पेश किया था।
वित्त मंत्री ने अंग्रेजों के जमाने से चले आ रहे ब्रीफकेस को खत्म करके लाल रंग का ‘बही खाता’ को अपनाया था।
2020 में निर्मला सीतारमण का बजट भाषण 2 घंटे 42 मिनट चला था। ये देश के इतिहास में किसी भी वित्त मंत्री का सबसे लंबा बजट भाषण था। इसके बाद साल 2021 में निर्मला सीतारमण ने देश का पहला पेपरलैस बजट पेश किया। वित्तमंत्री लाल रंग के फोल्डर में टैबलेट लेकर संसद पहुंची और अपना बजट भाषण पढ़ा।
2022 में भी उनका परंपराओं को बदलने का रिकॉर्ड जारी रहा। बजट छपाई से पहले होने वाली ‘हलवा रस्म’ खत्म कर दी, और उसकी जगह वित्त मंत्रालय के अधिकारियों को मिठाई के डिब्बे बांटे गए। साल 2023 में उनका बजट भाषण काफी अनोखा रहा। उन्होंने जहां नए टैक्स सिस्टम की स्लैब में बदलाव किया। वहीं उससे बड़ा ऐलान नई व्यवस्था को डिफॉल्ट टैक्स सिस्टम बनाना रहा। ये कदम देश की इनकम टैक्स व्यवस्था को पूरी तरह बदलने वाला रहा। वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण अंतरिम बजट पेश करने जा रही है। देखना है कि वो इस बार कौन सा अनोखा रिकॉर्ड अपने नाम करतीं हैं।
पाठकों की राय (0)
इस खबर पर अभी कोई कमेंट नहीं है। पहले आप लिखें!

