गुरुवार, 23 अप्रैल 2026
Logo
National

केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने छत्तीसगढ़ में नक्सलवाद के खात्मे के लिए उठाए गए कदम पर मुख्यमंत्री और गृहमंत्री की सराहना की

07 अक्टू, 20240 व्यूज4 मिनट पढ़ाई
केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने छत्तीसगढ़ में नक्सलवाद के खात्मे के लिए उठाए गए कदम पर मुख्यमंत्री और गृहमंत्री की सराहना की

केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने छत्तीसगढ़ में नक्सलवाद के खात्मे के लिए उठाए गए कदम पर मुख्यमंत्री और गृहमंत्री की सराहना की

Sanju Suryawanshi
डेस्क रिपोर्टर
Sanju Suryawanshi

नई दिल्ली। केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह की अध्यक्षता में सोमवार को नक्सलवाद प्रभावित राज्यों में सुरक्षा, विकास की समीक्षा के लिए विज्ञान भवन में बैठक हुई। अमित शाह ने छत्तीसगढ़ में नक्सलवाद के खात्मे के लिए उठाए गए कदम पर राज्य के मुख्यमंत्री विष्णु देव साय और गृह मंत्री विजय शर्मा की सराहना की। अभियान में शामिल पूरी टीम को बधाई दी।

     

केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने कहा कि छत्तीसगढ़ की सफलता सभी के लिए उत्साह की प्रेरण लेकर आई है। यहां केवल हथियार के ऑपरेशन नहीं चलाए गए बल्कि नक्सल प्रभावित सभी जिलों में सरकार ने विकास का भी काम किया है। वहीं, जनवरी से अब तक 194 नक्सली मारे गए, 801 नक्सली गिरफ्तार किए गए हैं। जबकि 742 नक्सली आत्मसमर्पण कर चुके हैं। 


वामपंथी उग्रवाद की लड़ाई अब अपने अंतिम चरण में है: शाह

 नक्सलवाद प्रभावित राज्यों में सुरक्षा, विकास की समीक्षा के लिए हुई बैठक के बाद केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने पत्रकारवार्ता को संबोधित किया। उन्होंने कहा कि वामपंथी उग्रवाद की लड़ाई अब अपने अंतिम चरण में है। मार्च 2026 मार्च तक सभी राज्य नक्सलवाद की समस्या से मुक्त हो जाएंगे। 


नक्सली घटनाओं का ग्राफ घटा

अमित शाह ने कहा कि 2014 से 2024 के बीच नक्सली घटनाओं का ग्राफ घटा है। टॉप 14 नक्सली लीडर को न्यूट्रलाइज किया गया। नक्सली हिंसक विचारधारा को छोड़कर विकास और विश्वास से जुड़ रहे हैं। यदि समाज के अंतिम व्यक्ति तक विकास पहुँचाना है तो नक्सलवाद को समाप्त करना बहुत जरूरी है।  


हथियार छोड़कर मुख्यधारा में आएं नक्सली

केंद्रीय गृह मंत्री ने कहा कि जो नक्सली हथियार लेकर नक्सलवाद की प्रवृत्ति में लिप्त हैं, उनसे विनती है कि हथियार छोड़कर मुख्यधारा में आएं। सभी राज्यों ने उनके पुनर्वसन की योजनाएं तैयार की हैं। हथियार छोड़ योजना का लाभ लें और देश के विकास में अपना योगदान दें।

पाठकों की राय (0)

इस खबर पर अभी कोई कमेंट नहीं है। पहले आप लिखें!

अपनी प्रतिक्रिया दें