
नई दिल्ली। केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह सुरक्षा की समीक्षा करने के लिए 9 जनवरी को जम्मू का दौरा करेंगे। जम्मू-कश्मीर के पुंछ में हुए आतंकी हमले के बाद गृह मंत्री का यह पहला दौरा है। इससे पहले रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह और सेना प्रमुख जनरल मनोज पांडे ने पुंछ हमले के बाद जम्मू का दौरा किया था।
सूत्रों ने बताया कि अपनी यात्रा के दौरान अमित शाह अग्रिम इलाकों का दौरा करेंगे और क्षेत्र में आतंकवाद विरोधी अभियानों का जायजा लेंगे। इस दौरान अमित शाह सुरक्षा को लेकर एक समीक्षा बैठक भी कर सकते हैं। इसके अलावा अमित शाह जम्मू-कश्मीर के शीर्ष भाजपा नेताओं की एक बैठक भी कर सकते हैं, जिसमें वह जम्मू-कश्मीर में चुनाव और पार्टी की स्थिति की जानकारी ले सकते हैं।
बतादें जम्मू-कश्मीर के पुंछ-राजौरी में 22 दिसंबर को आतंकी हमला हुआ था, जिसमें सेना के चार जवान शहीद हो गए थे। आतंकियों ने सेना की दो गाड़ियों को निशाना बनाया था। इसमें दो जवान भी गंभीर रूप से घायल भी हुए थे।
पाठकों की राय (0)
इस खबर पर अभी कोई कमेंट नहीं है। पहले आप लिखें!

