मंगलवार, 28 अप्रैल 2026
Logo
National

यूक्रेन पहुंचे केंद्रीय मंत्री सिंधिया, भारतीय छात्रों से की मुलाकात, देखें वीडियो

अभी-अभी0 व्यूज4 मिनट पढ़ाई
यूक्रेन पहुंचे केंद्रीय मंत्री सिंधिया, भारतीय छात्रों से की मुलाकात, देखें वीडियो

यूक्रेन पहुंचे केंद्रीय मंत्री सिंधिया, भारतीय छात्रों से की मुलाकात, देखें वीडियो

News World Desk
डेस्क रिपोर्टर
News World Desk
नई दिल्ली, न्यूज़ वर्ल्ड डेस्क। यूक्रेन के युद्धग्रस्त इलाकों से फंसे भारतीय छात्रों और नागरिकों को निकालने के लिए भारत सरकार प्युद्ध स्तर पर प्रयास कर रही हैं। भारतीयों को वतन वापस लाने सरकार "ऑपरेशन गंगा" चला रही है। उधर प्रधानमंत्री मोदी के आदेश पर चार केंद्रीय मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया, हरदीप सिंह पुरी, जनरल वीके सिंह और किरेन रिजिजू यूक्रेन में फंसे भारतीयों को सुरक्षित निकालने यूक्रेन से सटे उसके पड़ोसी देश पहुंचे है। 

छात्रों से सिंधिया ने की बातचीत
ज्योतिरादित्य सिंधिया रोमानिया में मोर्चा संभाले हुए है। उन्होंने आज यूक्रेन सीमा पर पहुंच कर बुखारेस्ट में भारतीय छात्रों से मुलाकात की। सिंधिया ने छात्रों से बातचीत की और उन्हें वहां से जल्द निकलने का आश्वासन दिया। सिंधिया की छात्रों से मुलाकात का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो गया।

छात्र से मराठी में बात करते दिख रहे सिंधिया
वायरल वीडियो में सिंधिया को एक छात्र से मराठी भाषा में बात करते हुए देखा गया। उन्होंने छात्रों से कहा कि वहां से चार उड़ानें छूटेंगी जिसमें एक बार में 1000 से अधिक छात्रों को निकाला जाएगा। उन्होंने उनसे कहा कि चिंता करने की कोई जरूरत नहीं है। वो उनकी देखभाल करेंगे।

यूक्रेन के इन 4 पड़ोसी देशों में पहुंचे केंद्रीय मंत्री
ज्योतिरादित्य सिंधिया : रोमानिया
वीके सिंह : पोलैंड
हरदीप सिंह पूरी : बुडापेस्ट और वारसॉ
किरेन रिजिजू : स्लोवाकिया

क्या है ऑपरेशन गंगा
आपको बता दें कि रूस की सेनाओं द्वारा 24 फरवरी को यूक्रेन में सैन्य अभियान शुरू करने के बाद भारत सरकार ने यूक्रेन से फंसे भारतीय नागरिकों को वापस लाने के लिए 'ऑपरेशन गंगा' शुरू किया। 'ऑपरेशन गंगा' मिशन के तहत विशेष उड़ानें नि:शुल्क संचालित की जा रही हैं। यूक्रेन में फंसे 219 भारतीय नागरिकों को लेकर इस तरह की पहली निकासी उड़ान 26 फरवरी को मुंबई में उतरी। ऐसी कई उड़ानें अब तक भारत में उतर चुकी हैं।

पाठकों की राय (0)

इस खबर पर अभी कोई कमेंट नहीं है। पहले आप लिखें!

अपनी प्रतिक्रिया दें