
डेस्क रिपोर्टर
News World Desk
हरिद्वार, न्यूज़ वर्ल्ड डाक। राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ की पांच दिवसीय बैठक हरिद्वार में शुरू हो गई है। इस बैठक में 2024 के लोकसभा चुनाव की योजना बनाई जा रही है। संघ की बैठक में चार राज्यों यूपी, राजस्थान, हिमाचल और बंगाल के संगठन महामंत्री को लेकर चर्चा होगी। सूत्रों के मुताबिक यूपी के संगठन महामंत्री साल 2014 से ये जिम्मेदारी निभा रहे हैं। 9 साल के बाद अब उनको बदलने की चर्चा है। इसके अलावा बंगाल विधानसभा चुनाव के दौरान टीएमसी से मिले होने का आरोप संगठन महामंत्री पर लगा था, उन्हें बदलने का फैसला भी हो सकता है।
लोकसभा चुनाव से पहले देश के कई राज्यों में विधानसभा चुनाव भी होना है। इन चुनावों में भाजपा को जिताने के लिए आरएसएस दलितों और पिछड़ों में अपनी पहुंच बनाने की रणनीति बनाएगा। संग अपने प्रमुख एजेंडे पर फोकस करते हुए गौ सेवा, धर्म जागरण मंच पर भी आगे की रणनीति तय करेगा। यूपी चुनाव से पहले राज्य में लव जिहाद और धर्म परिवर्तन के मामले फोकस में थे। चुनावी राज्यों के लिए ऐसे ही मुद्दे तलाशे जाएंगे। इसके अलावा हिंदुओं के मुद्दे को नई धार देने की रणनीति भी बनाई जाएगी।
संघ के विचारों को आम आदमी तक पहुंचाएंगे कार्यकर्ता
आरएसएस वर्ष 2025 में शताब्दी वर्ष पूरा करने जा रहा है। सूत्रों के अनुसार बैठक में शताब्दी वर्ष के लक्ष्य और उसको पूरा करने की कार्य योजना में कोर ग्रुप के सदस्यों ने गहन मंथन किया है। शताब्दी वर्ष में देश के प्रत्येक प्रांत के गांव तक संघ की शाखाएं शुरू करने का लक्ष्य निर्धारित किया गया। बैठक में बदलते दौर सूचना प्रौद्योगिकी के उपयोग से संघ के विचारों को आम जनता तक पहुंचाने जैसे विषयों पर भी कोर ग्रुप के सदस्यों ने चर्चा की।
पाठकों की राय (0)
इस खबर पर अभी कोई कमेंट नहीं है। पहले आप लिखें!

