N
डेस्क रिपोर्टर
नागपुर, न्यूज वर्ल्ड डेस्क। महाराष्ट्र से शादी की एक अनोखी कहानी समाने आई है। जहां खुद पुलिस ने शादी के कार्यक्रम से लेकर सुरक्षा तक की जिम्मेदारी उठाई। इसके साथ ही अंत में वर-वधू को आशीर्वाद देकर शादी की रस्में पूरी की। ये कहानी नागपुर के रेड लाइट एरिया से बचाई गई एक लड़की और उसके प्रेमी की। इनकी प्रेम कहानी को पूरा करने में पुलिस का अहम योगदान रहा।
टाइम्स ऑफ इंडिया की रिपोर्ट के मुताबिक, नागपुर शहर में देह व्यापार से छुड़ाई गई एक नाबालिग लड़की को एक लड़के से प्यार हो गया था। 23 साल का एक युवक कई बार लड़की के पास जाया करता था। जिसके बाद ये मुलाकात धीरे-धीरे प्यार में बदल गई। हालांकि, पुलिस ने सुरक्षा के मद्देनजर दोनों की पहचान अभी गुप्त रखी हुई है। महज 9 साल की उम्र में लड़की को गंगा जमुना में बेच दिया था। वहीं, युवक ITI क्वालिफाइड है, पर उसने अपनी पढ़ाई स्कूल के बीच में ही छोड़ दी थी।
बतादें कि, लकड़गंज पुलिस ने नाबालिग के साथ साथ चार अन्य लड़कियों को भी बचाया था। जिसके बाद इन सभी को सरकारी आश्रय में भेजा गया। यहीं पर पुलिस को पता लगा कि लड़की किसी से प्यार करती है और उससे शादी करना चाहती है। पुलिस अधिकारी अमितेश कुमार ने बताया कि, इस साल बालिग हुई लड़की के लिए लंबे काउंसिलिंग सेशन आयोजित किए गए है।
उन्होंने बताया, ‘हमें जब उनकी एक-दूसरे को लेकर पसंद के बारे में पता चला तो हमने कई काउसिलिंग सेशन और भावनात्मक बातचीत के द्वारा यह सुनिश्चित किया कि, इनका प्यार जीवनभर की साझेदारी में बदल जाए'। जिसके बाद पुलिस की मौजूदगी में दोनों शादी के बंधन में हमेशा के लिए बंध गए।
पाठकों की राय (0)
इस खबर पर अभी कोई कमेंट नहीं है। पहले आप लिखें!

