
डेस्क रिपोर्टर
News World Desk
लखनऊ, न्यूज़ वर्ल्ड डेस्क। उत्तर प्रदेश में भले ही हड्डियां गला देने वाली ठंड पड़ रही हो, लेकिन यहां सियासी पारा जम कर उबाल मार रहा है। योगी आदित्यनाथ कैबिनेट में पूर्व मंत्री रहे दारा सिंह चौहान ने रविवार को समाजवादी पार्टी (सपा) के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव की मौजूदगी में सपा में शामिल हो गए है।
पिछड़ा वर्ग और दलित के साथ ब्राह्मण भी बीजेपी से संतुष्ट नहीं
दारा सिंह चौहान स्वामी प्रसाद मौर्य और धर्म सिंह सैनी के बाद तीसरे मंत्री हैं जो भाजपा छोड़कर अखिलेश यादव के नेतृत्व वाली पार्टी में शामिल हुए हैं। चौहान ने समाजवादी पार्टी में शामिल होने के बाद कहा, 2017 में, भाजपा सरकार ने 'सबका साथ, सबका विकास' का नारा दिया था। पार्टी ने सभी का समर्थन लिया, लेकिन कुछ लोगों को ही विकास का लाभ मिला। लखनऊ कणमधुबन विधानसभा क्षेत्र के भाजपा विधायक ने दारा सिंह चौहान ने दावा किया है कि न केवल पिछड़ा वर्ग और दलित राज्य सरकार से नाखुश हैं, बल्कि ब्राह्मण भी उत्तर प्रदेश में भाजपा सरकार से संतुष्ट नहीं हैं।
नकारात्मक राजनीति कर रही भाजपा
सपा प्रमुख अखिलेश यादव ने कहा, मैं दारा सिंह चौहान और उनके समर्थकों का स्वागत करता हूं जो बड़ी संख्या में साथ आए हैं। सपा प्रमुख ने दारा सिंह और उनक्स साथ सपा जॉइन करने वाले नेताओं से यह सुनिश्चित करने का आग्रह किया कि भाजपा उम्मीदवारों की उनके निर्वाचन क्षेत्रों में जमानत जब्त हो जाए। अखिलेश ने कहा की, भाजपा नकारात्मक राजनीति कर रही है, नफरत को बढ़ावा दे रही है और विभाजन पैदा कर रही है। हम विकास की राजनीति को आगे बढ़ाएंगे। उन्होंने यह भी घोषणा की कि जब उनकी पार्टी सत्ता में आएगी तो वह बिना देर किए जाति जनगणना का आदेश देंगे।
अब तक ये हुए सपा में शामिल
अपना दल विधायक डॉ. आर.के. वर्मा भी रविवार को समाजवादी पार्टी में शामिल हुए है। इससे पहले 14 जनवरी को, उत्तर प्रदेश के पूर्व मंत्री स्वामी प्रसाद मौर्य और धर्म सिंह सैनी, जिन्होंने इस सप्ताह योगी आदित्यनाथ सरकार और विधानसभा चुनाव से पहले सत्तारूढ़ भाजपा से इस्तीफा दे दिया था, वो अब समाजवादी पार्टी में शामिल हो गए हैं। पूर्व मंत्रियों के साथ मौजूदा विधायक भगवती सागर, विनय शाक्य, रोशन लाल वर्मा, मुकेश वर्मा और ब्रजेश कुमार प्रजापति भी सपा में शामिल हो गए हैं। अपना दल विधायक चौधरी अमर सिंह, बसपा के पूर्व विधायक नीरज कुशवाहा मौर्य, भाजपा के पूर्व एमएलसी हरपाल सैनी, बसपा के पूर्व विधायक बलराम सैनी, भाजपा के पूर्व विधायक राजेंद्र प्रताप सिंह, पूर्व राज्य मंत्री विद्रोही मौर्य, पूर्व मुख्य सुरक्षा अधिकारी पदम सिंह और कांग्रेस के पूर्व विधायक बंसी सिंह पहाड़िया भी सपा में शामिल हुए है।
बतादें उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव सात चरणों में 10 फरवरी से 7 मार्च तक होंगे। उत्तर प्रदेश में मतदान 10 फरवरी, 14, 20, 23, 27 और 3 और 7 मार्च को होगा।
पाठकों की राय (0)
इस खबर पर अभी कोई कमेंट नहीं है। पहले आप लिखें!

