शनिवार, 25 अप्रैल 2026
Logo
National

UP Election 2022 : मुस्लिम बहुल गन्ना क्षेत्र के 9 जिलों की 55 सीटों पर सोमवार को होगा मतदान, गन्ने का बकाया भुगतान बढ़ाएगा बीजेपी की मुश्किलें

अभी-अभी0 व्यूज4 मिनट पढ़ाई
UP Election 2022 : मुस्लिम बहुल गन्ना क्षेत्र के 9 जिलों की 55 सीटों पर सोमवार को होगा मतदान, गन्ने का बकाया भुगतान बढ़ाएगा बीजेपी की मुश्किलें

UP Election 2022 : मुस्लिम बहुल गन्ना क्षेत्र के 9 जिलों की 55 सीटों पर सोमवार को होगा मतदान, गन्ने का बकाया भुगतान बढ़ाएगा बीजेपी की मुश्किलें

News World Desk
डेस्क रिपोर्टर
News World Desk

लखनऊ, न्यूज़ वर्ल्ड डेस्क। पश्चिम और मध्य उत्तर प्रदेश के अल्पसंख्यक बहुल गन्ना क्षेत्र के 9 जिलों की 55 सीटों पर सोमवार को मतदान होगा। गन्ने के बकाया भुगतान और इन सीटों पर बड़ी संख्या में मुस्लिम वोटरों की मौजूदगी से सत्तारूढ़ भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) को इस चुनाव में मुश्किलों का सामना करना पड़ सकता है। अल्पसंख्यक वोटों के ठोस समर्थन के साथ, समाजवादी पार्टी (सपा) और राष्ट्रीय लोक दल (रालोद) गठबंधन क्षेत्र में गन्ना किसानों की अशांति का फायदा उठा रहे हैं।


गन्ना भुगतान के लिए किसान कर चुके है आंदोलन
यह क्षेत्र यूपी के गन्ना बेल्ट के रूप में जाना जाता है, यूपी का लगभग आधा गन्ना उत्पादक इन जिलों से ही होता हैं।  यूपी में कुल मिलाकर लगभग 35 लाख गन्ना उत्पादक हैं और उनमें से बड़ी संख्या इन 55 विधानसभा सीटों से हैं। यहां गन्ने का बकाया भुगतान न होना भीजेपी के लिए सबसे बड़ी समस्या है। कृषि आंदोलन के दौरान और बाद में, इस क्षेत्र में गन्ने के बकाया भुगतान की मांग को लेकर किसानों के कई विरोध प्रदर्शन हुए थे।

भाजपा, सपा और कांग्रेस ने घोषणा पत्र में किए वादे
पश्चिम यूपी में गन्ने के बकाया भुगतान के महत्व को समझते हुए, सत्तारूढ़ भाजपा के साथ ही सपा और कांग्रेस ने अपने घोषणापत्र में इस संबंध में वादे किए हैं। इन पार्टियों में से प्रत्येक ने आश्वासन दिया है कि अगर सत्ता में आए तो किसानों को 14 दिनों में गन्ने का बकाया भुगतान किया जाएगा, ऐसा नहीं करने पर चीनी मिल मालिकों को ब्याज का भुगतान करने के लिए कहा जाएगा।

इन 9 जिलों की 55 सीटों पर है मतदान
हालांकि इस क्षेत्र के किसान कहते रहे हैं कि इस तरह के वादे पहले भी किए गए थे लेकिन कुछ नहीं हुआ। उनके मुताबिक कोर्ट ने मिल मालिकों को ब्याज देने का भी निर्देश दिया है, लेकिन किसानों को मूलधन भी नहीं दिया गया। बतादें, सहारनपुर, रामपुर, बिजनौर, अमरोहा, संभल, मुरादाबाद, बरेली, बदायूं और शाहजहांपुर जिले की 55 विधानसभा सीटों पर सोमवार को मतदान होगा।

ये है गन्ना किसानों का प्रतिशत
राज्य के गन्ना विभाग के आंकड़ों के अनुसार, बरेली जिले में सबसे अधिक 70 प्रतिशत गन्ना किसान हैं, इसके बाद मुरादाबाद में 60 और बदायूं में 40 प्रतिशत गन्ना है।  बिजनौर में 50 फीसदी गन्ना किसान हैं, जबकि रामपुर में 45 फीसदी और संभल में 35 फीसदी गन्ना किसान हैं। इसी तरह सहारनपुर और अमरोहा में 65 फीसदी और 60 फीसदी किसान गन्ना उगाते हैं। यूपी का अकेला गन्ना अनुसंधान संस्थान शाहजहांपुर जिले में स्थित है।

मुस्लिम मतदाता उड़ा रहे भाजपा की नींद
गन्ना किसानों की अशांति के अलावा, इन नौ जिलों में बड़ी संख्या में मुस्लिम मतदाताओं की मौजूदगी भी सत्तारूढ़ भाजपा की नींद उड़ा रही है। मुरादाबाद और रामपुर जिलों में, अल्पसंख्यक मतदाताओं की संख्या 50 प्रतिशत से अधिक है, जबकि अमरोहा और बिजनौर में मुलसलिम वोट कुल मतदाताओं का 40 प्रतिशत हैं। बरेली और संभल जिले में 30 प्रतिशत से अधिक मुस्लिम मतदाता हैं, जबकि बदायूं में यह 23 प्रतिशत है।

2017 में 55 में से 38 सीटें मिली थी भाजपा को
एसपी-आरएलडी गठबंधन और गन्ना उत्पादकों की ओर अल्पसंख्यक मतदाताओं के पूर्ण झुकाव के साथ, भाजपा को 2017 के पिछले विधानसभा चुनावों में प्राप्त अपनी सीटों को बरकरार रखने में मुश्किल हो रही है। 2017 के विधानसभा चुनावों में, भाजपा ने इस क्षेत्र की 55 में से 38 सीटें जीती थीं, उसके बाद सपा ने 15 और कांग्रेस ने दो सीटें जीती थीं।

ये प्रमुख चहरे मैदान में
दूसरे चरण में चुनाव लड़ने वाले प्रमुख चेहरों में रामपुर से पूर्व मंत्री आजम खान और नवाब काज़िम अली शामिल हैं।  योगी कैबिनेट में मंत्री धर्म सिंह सैनी जो आखिरी समय में सपा में शामिल हुए थे, सहारनपुर से चुनाव लड़ रहे हैं।  बरेली के पूर्व मेयर सपा से, भाजपा के देवेंद्र नागपाल अमरोहा से और कीरत गुर्जर सहारनपुर से चुनाव लड़ रहे हैं।

पाठकों की राय (0)

इस खबर पर अभी कोई कमेंट नहीं है। पहले आप लिखें!

अपनी प्रतिक्रिया दें