गुरुवार, 30 अप्रैल 2026
Logo
National

UP Election LIVE : यूपी में चला योगी का बुलडोजर, बीजेपी एहतिहात जीत की ओर

अभी-अभी0 व्यूज4 मिनट पढ़ाई
UP Election LIVE : यूपी में चला योगी का बुलडोजर, बीजेपी एहतिहात जीत की ओर

UP Election LIVE : यूपी में चला योगी का बुलडोजर, बीजेपी एहतिहात जीत की ओर

News World Desk
डेस्क रिपोर्टर
News World Desk
लखनऊ, न्यूज़ वर्ल्ड डेस्क। बीजेपी ने उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव में एक बार फिर भारी बहुमत से जीत दर्ज की है। हालांकि वोटों की गिनती अभी भी जारी है, कुछ सीटों पर परिणाम सामने आ चुका है, वहीं कई सीटों पर रिजल्ट आना अभी बाकी है। इसी बच उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ लखनऊ में भाजपा कार्यालय पहुंचे, कार्यकर्ताओं ने उनका स्वागत किया। उत्तर प्रदेश में 36 वर्षों बाद ऐसा हो रहा है जब एक मुख्यमंत्री रिपीट हो रहा है।

भाजपा अब तक 99 सीटों पर जीत चुकी है और 171 पर आगे चल रही है। सपा 30 सीटें जीत चुकी है और 98 सीटों पर आगे चल रही है। कांग्रेस और बसपा का बुरा हाल है। कांग्रेस ने एक सीट जीती है और एक पर आगे है। वहीं, बसपा ने एक सीट पर ही बढ़त बना रखी है।

उत्तर प्रदेश में एक बार फिर से मोदी और योगी की जोड़ी हिट रही है। यूपी की जनता ने बिना किसी परिवर्तन के एक बार फिर से बुलडोजर बाबा पर अपना भरोसा जताया है। बीजेपी को मिल रहे बहुमत को देखते हुए कार्यकर्ताओं में गजब का जोश देखने को मिल रहा है। मुख्‍यमंत्री योगी आदित्‍यनाथ गोरखपुर शहर सीट पर 1 लाख 2 हजार वोटों के भारी अंतर से जीत गए हैं। योगी ने सपा की सुभवती उपेंद्र दत्त शुक्ला को हराया। आजाद समाज पार्टी के चंद्रशेखर तो मुकाबले में भी नहीं रहे।

इस दौरान सीएम योगी ने कहा, भारतीय जनता पार्टी को देश के सबसे बड़े राज्य में प्रचंड बहुमत हासिल हुआ है। ये प्रचंड बहुमत बीजेपी के राष्ट्रवाद, विकास और सुसाशन के मॉडल को यूपी की 25 करोड़ जनता का आशीर्वाद है। इस आशीर्वाद को स्वीकार करते हुए आम जनमानस की आरकांक्षाओं के अनुरूप, सबका साथ, सबका विकास, सबका विश्वास और सबके प्रयास के इस मंत्र को अंगीकार करते हुए निरंतर आगे बढ़ाना होगा।

बतादें, सीएम योगी आदित्यनाथ पहली बार विधानसभा चुनाव लड़े है, गौर हो कि योगी आदित्यनाथ गोरखपुर सदर सीट से ही 1998 से 2017 तक सांसद रहे हैं मुख्यमंत्री सबसे पहले 1998 में यहां से बीजेपी कैंडिडेट के तौर पर लोकसभा चुनाव लड़े थे।

बतादें, उत्तर प्रदेश विधानसभा के आज आने वाले नतीजे प्रदेश ही नहीं बल्कि देश की भी सियासत का रुख तय करेंगे। इस साल होने वाले राष्ट्रपति चुनाव से लेकर राज्यसभा चुनाव  तक के समीकरण इन नतीजों पर निर्भर करेंगे। वहीं, राष्ट्रीय राजनीति में जगह बनाने में लगे कुछ क्षेत्रीय दलों व दिग्गज चेहरों का भविष्य भी यूपी ही तय करेगा। देश के सबसे अधिक जनसंख्या वाला राज्य यूपी सबसे अधिक सांसद और विधायक चुनता है। राष्ट्रपति चुनाव में सबसे अधिक भागीदारी यूपी की है तो राज्यसभा में भी यूपी की सबसे अधिक सीटे हैं।

2017 में ये थी स्थिति
भाजपा : 312
सपा : 47
बसपा : 19
अन्य : 15

कुल सीटें : 403
बहुमत : 202

पाठकों की राय (0)

इस खबर पर अभी कोई कमेंट नहीं है। पहले आप लिखें!

अपनी प्रतिक्रिया दें