N
डेस्क रिपोर्टर
लखनऊ, न्यूज़ वर्ल्ड डेस्क। देश के कई हिस्सों में भीषण गर्मी का कहर अभी जारी है। उत्तर प्रदेश के लोग अभी भी गर्मी से परेशान है। पर अपको बतादें की जल्द ही इस चील चिलाती गर्मी से छूटकारा मिलने वाला हैं। जल्द ही मॉनसून यूपी में प्रवेश करने वाला है। बिहार से लगे जिलों के रास्ते प्रदेश में मॉनसून की शुरूआत होगी। हालांकि अभी इसमें 5 दिन और लगने की संभावना जताई गई है। मौसम विभाग कि माने तो 17 या फिर 18 जून को प्रदेश में मॉनसून आ सकता है।
बतादें कि, हर साल प्रदेश में मॉनसून का आगमन 15 से 20 जून के आस पास ही होता है। इस साल भी मानसून की गति सामान्य ही बताई जा रही है। वहीं अनुमान लगाया गया है कि दी गई इन्हीं तारीखों के बीच किसी भी दिन प्रदेश में मॉनसून दस्तक दे सकता है।
वहीं, 13 जून यानी आज बिहार में मॉनसून के आगमन की घोषणा किसी भी समय की जा सकती है। बिहार मौसम विभाग के निदेशक विवेक सिन्हा ने जानकारी देते हुए बताया कि, बिहार में मॉनसून आने के बाद कम से कम 4 से 5 दिन यूपी पहुंचने में लग सकते हैं। इसके साथ ही मौसम विभाग ने संभावना जताते हुए बताया है कि, 17 जून को प्रदेश के कई जिलों में बारिश हो सकती है।
पाठकों की राय (0)
इस खबर पर अभी कोई कमेंट नहीं है। पहले आप लिखें!

