गुरुवार, 30 अप्रैल 2026
Logo
National

Uttarakhand Election LIVE : बीजेपी ने बहुमत के आंकड़े को किया पार, उत्तराखंड में टूटा मिथक, रिपीट होगी सरकार

अभी-अभी0 व्यूज4 मिनट पढ़ाई
Uttarakhand Election LIVE : बीजेपी ने बहुमत के आंकड़े को किया पार, उत्तराखंड में टूटा मिथक, रिपीट होगी सरकार

Uttarakhand Election LIVE : बीजेपी ने बहुमत के आंकड़े को किया पार, उत्तराखंड में टूटा मिथक, रिपीट होगी सरकार

News World Desk
डेस्क रिपोर्टर
News World Desk

देहरादून, न्यूज़ वर्ल्ड डेस्क। उत्तराखंड की सभी 70 सीटों पर अब धीरे-धीरे परिणाम आने शुरू हो गए हैं। यहां बीजेपी ने बहुमत के आंकड़े को पार कर लिया है। उत्तराखंड में बीजेपी की सरकार रिपीट हो रही है। यहां 70 में से 37 सीटों पर नतीजे घोषित हो गए है, जिसमें 27 सीटों पर भाजपा की जीत हुई है। कांग्रेस 16 सीटें जीती है, वहीं अन्यंक खाते में 1 सीट आई है। जिन 16 सीटों पर अभी परिणाम आने वाले है जनमे से 10 सीटों पर बीजेपी आगे है, कांग्रेस 3 पर और अन्य 3 सीटों पर आगे है।


632 कैंडिडेट्स आजमा रहे अपनी किस्मत
उत्तराखंड की 70 सीटों पर 632 कैंडिडेट्स अपनी किस्मत आजमा रहे हैं। सीएम पुष्कर सिंह अपनी खटीमा सीट पर पीछे चल रहे हैं, जबकि पूर्व सीएम हरीश रावत ने लालकुआं सीट पर अपनी बढ़त बनाए हुए है। 

जनता हर 5 साल में बदल देती है सरकार
उत्तराखंड में मिथक ये है कि जनता यहां हर 5 सालों में सरकार बदल देती है। आज तक यहां कोई भी सत्ताधारी पार्टी अपनी सरकार बरकरार नहीं रख पाई है। लेकिन भाजपा ने इस बार इस मिथक को तोड़ दिया।

पिछले 20 सालों में यह रही स्थिति
2002 - कांग्रेस
2007 - भाजपा
2012 - कांग्रेस
2017 - भाजपा (रिकॉर्ड 57 सीट)

बीजेपी ने 4 महीने में 3 मुख्यमंत्री बदले
सरकार विरोधी लहर से बचने के लिए उत्तरब में भाजपा ने 4 महीने के अंदर 3 मुख्यमंत्री बदले थे। अब राज्य को 12 महीने के अंदर चौथा मुख्यमंत्री भाजपा देगी या कांग्रेस, ये आज चुनाव के परिणाम आने के बाद तय हो जाएगा।

2017 में ये थी सीटों की स्थिति
भाजपा : 57
कांग्रेस : 11
अन्य : 02

पाठकों की राय (0)

इस खबर पर अभी कोई कमेंट नहीं है। पहले आप लिखें!

अपनी प्रतिक्रिया दें