शुक्रवार, 01 मई 2026
Logo
National

नोएडा के मॉल में ‘द कश्मीर फाइल्स’ देखने आए दर्शकों ने किया हंगामा

अभी-अभी0 व्यूज4 मिनट पढ़ाई
नोएडा के मॉल में ‘द कश्मीर फाइल्स’ देखने आए दर्शकों ने किया हंगामा

नोएडा के मॉल में ‘द कश्मीर फाइल्स’ देखने आए दर्शकों ने किया हंगामा

N
डेस्क रिपोर्टर
नोएडा, न्यूज वर्क डेस्क। मंगलवार रात बॉलीवुड की चर्चित फिल्म ‘द कश्मीर फाइल्स’ को लेकर राजधानी दिल्ली से सटे नोएडा के द ग्रेट इंडियन पैलेस मॉल में  बहुत हंगामा हुआ। नोएडा GIP मॉल के सिनेमाघर में चल रही फिल्म ‘द कश्मीर फाइल्स’ अचानक से रुक गई। फ़िल्म देखने आए दर्शकों ने इसको लेकर काफी  हंगामा किया। वहीं मूवी देखने आए लोगों ने भारत माता की जय के नारे भी लगाए। वहीं पुलिस ने लोगों को शांत करवा कर  दोबारा से व्यवस्था को दुरुस्त कि। 

बतादें  GIP मॉल में चल रही ‘द कश्मीर फाइल्स’ का शो अचानक से बीच मे बंद हो जाने से नाराज़ दर्शकों ने जमकर हंगामा किया। जानकारी मिलते ही पुलिस ने वहां मौजूद लोगों को शांत किया। वहीं हिन्दू संगठनों ने  आरोप लगाते हुए कहां कि मैनेजर एजाज अहमद ने जानबूझकर ये शो को बंद करवाया। हालांकि पुलिस ने स्थिति को नियंत्रित कर जांच की जिसमे पता चला कि कंपाउंड के एयर कंडीशन में खराबी आने के कारण बीच मे फ़िल्म को रोक दिया गया था।
 

पाठकों की राय (0)

इस खबर पर अभी कोई कमेंट नहीं है। पहले आप लिखें!

अपनी प्रतिक्रिया दें