रविवार, 03 मई 2026
Logo
National

मणिपुर में फिर भड़की हिंसा, 3 लोगों की मौत,उपद्रवियों ने जलाए घर

अभी-अभी0 व्यूज4 मिनट पढ़ाई
मणिपुर में फिर भड़की हिंसा, 3 लोगों की मौत,उपद्रवियों ने जलाए घर

मणिपुर में फिर भड़की हिंसा, 3 लोगों की मौत,उपद्रवियों ने जलाए घर

Sandeep Sinha
डेस्क रिपोर्टर
Sandeep Sinha

नई दिल्ली। मणिपुर में हिंसा थमने का नाम नहीं ले रही है। कुछ दिनों की शांति के बाद एक बार आगजनी और खूनी खेल शुरू हो गया है। बीती रात बिष्णुपुर जिले में कुछ उपद्रवियों ने मैतेई समुदाय के तीन लोगों की हत्या कर दी है।  उपद्रवियों ने कई घरों में भी आग लगा दी। केंद्र सरकार के आदेश के तहत बफर जोन बनाया गया है। लेकिन उपद्रवियों ने मैतेई समुदाय के बफर जोन को पार कर गोलीबारी की। 


बीते दिन भी बिष्णुपुर में हमला हुआ था और उपद्रवियों ने इंडिया रिजर्व बटालियन के मुख्यालय पर हमला कर हथियार चुरा लिए। असॉल्ट राइफलों के साथ पुलिस के कई हथियार और करीब 19000 गोलियां चोरी की गई हैं। उपद्रवियों को रोकने के लिए सुरक्षा बलों ने भी कई राउंड फायर किए। हालांकि, उपद्रवियों के हमले में कई सुरक्षा कर्मी घायल हो गए। पुलिस ने इसके बाद हालात काबू में लाने के लिए आंसू गैस के गोले छोड़े। 


घटना के बाद इंफाल के कई इलाकों में कर्फ्यू में दी गई ढील वापस ले ली गई है। मणिपुर में हिंसा दोबारा शुरू होने के बाद पिछले 24 घंटों में राज्य में स्थिति तनावपूर्ण । पुलिस ने कहा कि गोलीबारी और हिंसा की छिटपुट घटनाएं हुई है और भीड़ ने बिष्णुपुर के की रेनफाबी और थंगलावई में पुलिस चौकी पर हमला किया और हथियारों और गोला-बारूद का जखीरा लूट लिया।  पुलिस ने इसी के साथ जनता से अफवाहों पर विश्वास न करने और फर्जी वीडियो से सावधान रहने की अपील की है। पुलिस ने लोगों को फर्जी वीडियो की रिपोर्ट करने के लिए एक हेल्पलाइन नंबर भी जारी किया।

पाठकों की राय (0)

इस खबर पर अभी कोई कमेंट नहीं है। पहले आप लिखें!

अपनी प्रतिक्रिया दें