नई दिल्ली, न्यूज़ वर्ल्ड डेस्क। देश में कोरोना के मामलों में लगातार बढ़ोतरी देखी जा रही है। पिछले 24 घंटे में देश में कोरोना के 8,329 नए मामले सामने आए, जबकि 10 लोगों की इससे मौत हुई। वहीं एक दिन पहले के मुकाबले इन नए मामलों की संख्या 9.8 फीसदी अधिक आई है। तो कुल एक्टिव केसों की संख्या बढ़कर 40,370 तक पहुंच चुकी है। केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय के अनुसार, पिछले 24 घंटे के अंदर 4216 लोग कोरोना से ठीक हुए। वहीं डेली पॉजिटिविटी रेट की बात करे तो यह 2.41 प्रतिशत रहा है।
बतादें कि, बीते 24 घंटे में सक्रिय मामलों में 4,103 की वृद्धि दर्ज की गई है। स्वास्थ्य मंत्रालय की वेबसाइट के अनुसार, पिछले 24 घंटे में एक्टिव मामलों में सबसे अधिक बढ़ोतरी महाराष्ट्र में देखी गई। यहां सक्रिय मामलों में 1758 का इजाफा दर्ज किया गया है। वहीं दूसरे नंबर की बात करें तो वो केरल है, जहां 1109 एक्टिव मामले बढ़े हैं। इसके बाद कर्नाटक का नम्बर है जहां 297 और दिल्ली में 234 मामलों में बढ़ोतरी देखी गई है।
देश में लगातार कोरोना के मामले बढ़ते जा रहे है। यहां की रिकवरी दर 98.69% है। बीते 24 घंटों में कुल 4,216 मरीज वायरस से ठीक हुए हैं। इन्हें मिलाकर अब तक देश में कोरोना को मात देने वालों की कुल संख्या 4,26,48,308 तक पहुंच चुकी है। वही बीते 24 घंटों में सबसे अधिक मामले महाराष्ट्र से आए है। वहीं एक दिन में वायरस से 1323 ठीक हुए।
पाठकों की राय (0)
इस खबर पर अभी कोई कमेंट नहीं है। पहले आप लिखें!

