गुरुवार, 23 अप्रैल 2026
Logo
National

झारखंड में अंतिम चरण की 38 सीटों पर वोटिंग जारी

20 नव, 20240 व्यूज4 मिनट पढ़ाई
झारखंड में अंतिम चरण की 38 सीटों पर वोटिंग जारी

झारखंड में अंतिम चरण की 38 सीटों पर वोटिंग जारी

Sanju Suryawanshi
डेस्क रिपोर्टर
Sanju Suryawanshi

रांची। झारखंड विधानसभा चुनाव के दूसरे और अंतिम चरण की 38 सीटों पर वोटिंग प्रक्रिया शुरू हो गई है। इस चरण में कुल 528 प्रत्याशी मैदान में हैं। 31 मतदान केंद्रों पर सुबह सात बजे से लेकर शाम के चार बजे तक मतदान होगा। इसके अलावा बाकी मतदान केंद्रों में पर शाम 5 बजे तक वोटिंग होगी। सभी बूथों पर सुरक्षा के कड़े इंतजाम किए गए हैं। 1 करोड़ 23 लाख 58 हजार 195 लोग मतदान करेंगे। संथाल परगना की 18, उत्तरी छोटानागपुर की 18 और दक्षिणी छोटानागपुर की 2 सीटों पर मतदान होगा।

झारखंड में, सत्तारूढ़ झामुमो-कांग्रेस गठबंधन भाजपा और उसके स्थानीय सहयोगी, ऑल झारखंड स्टूडेंट्स यूनियन पार्टी (एजेएसयूपी) के साथ आमने-सामने है। मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन बरहेट में भाजपा के गमालिएल हेम्ब्रोम से भिड़ने को तैयार हैं जबकि उनकी पत्नी कल्पना सोरेन गांडेय में भाजपा की मुनिया देवी से भिड़ेंगी। धनवार सीट पर भाजपा के पूर्व सीएम बाबूलाल मरांडी सीपीआई (एमएल) एल के राजकुमार यादव से मुकाबला करेंगे। इसके अलावा, जामताड़ा में राजनीतिक दिग्गज शिबू सोरेन की बहू सीता सोरेन कांग्रेस के इरफान अंसारी के सामने हैं।

पाठकों की राय (0)

इस खबर पर अभी कोई कमेंट नहीं है। पहले आप लिखें!

अपनी प्रतिक्रिया दें