N
डेस्क रिपोर्टर
नई दिल्ली, न्यूज़ वर्ल्ड डेस्क। चुनाव आयोग ने उत्तरप्रदेश सहित 5 राज्यों में चुनाव तारीखों का ऐलान शनिवार को कर दिया है। देश के सबसे बड़े राज्य उत्तरप्रदेश में 7 चरणों में वोट डाले जायेंगे। उत्तरप्रदेश में विधानसभा की 403 सीटें हैं। वोटिंग की शुरुआत 10 फरवरी को होगी, जब उत्तरप्रदेश में पहले चरण के लिए वोट डाले जायेंगे। उत्तराखंड की 70 सीटों पर एक चरण में वोट डाले जाएंगे। पंजाब की 117 सीटें और गोवा की 40 सीटों पर भी एक ही चरण में मतदान होगा। मणिपुर की 60 सीटों पर 2 चरणों में वोट डाले जाएंगे। 10 मार्च को पांचों राज्यों के नतीजे घोषित किए जाएंगे।
उत्तर प्रदेश
उत्तर प्रदेश में 403 सीटों पर 7 चरणों में वोटिंग की जाएगी। पहला चरण 10 फरवरी, दूसरा चरण 14 फरवरी, तीसरा चरण 20 फरवरी, चौथा चरण 23 फरवरी, पांचवा चरण 27 फरवरी, छठा चरण 3 मार्च और सातवें चरण का मतदान 7 मार्च को होगा।
उत्तराखंड
उत्तराखंड में 70 सीटों पर एक चरण में 14 फरवरी को वोटिंग की जाएगी।
गोवा
गोवा में 40 सीटों पर 14 फरवरी को एक चरण में मतदान होगा।
पंजाब
पंजाब में 117 सीटों पर 14 फरवरी को एक चरण में मतदान होगा।
मणिपुर
मणिपुर में 60 सीटों पर 2 चरणों में मतदान होगा। पहला चरण 27 फरवरी को और दूसरा चरण 3 मार्च को।
वहीं पांचों राज्यों में वोटों के परिणाम 10 मार्च को आएंगे।
राजनीतिक दलों को सख्त प्रोटोकाल का करना होगा पालन
- चुनाव आयोग(Election Commission) ने कहा है कि कोरोना प्रोटोकाल का सभी राजनीतिक दलों को सख्त पालन करना होगा। 15 जवरी तक के लिए चुनाव आयोग ने सख्त गाइड लाइन जारी की है।
- राजनीतिक दलों और प्रत्याशियों को रोड शो,रैली,पद यात्रा पर रोक
- साइकिल रैली, स्कूटर व मोटर साईकिल रैली पर प्रतिबंध
- नुक्कड़ सभाओं पर प्रतिबंध
- डोर टू डोर कैम्पेनिंग में 5 से ज्यादा लोग शामिल नहीं हो सकेंगे।
- वर्चुअल रैली के जरिए चुनाव प्रचार कर सकेंगे राजनीतिक दल व प्रत्याशी
- डिजिटल और ओनलाईन प्रचार पर आयोग का जोर।
- जीत के बाद किसी तरह के जुलूस निकालने पर पाबंदी।
चुनाव से संबंधित अन्य बाते
- मुख्य चुनाव आयुक्त सुशील चंद्रा ने कहा- देश के 5 राज्यों की 690 विधानसभा सीटों पर चुनाव कराये जा रहे हैं।
- 18.34 करोड़ मतदाता चुनाव में वोटिंग करेंगे।
- चुनाव सम्पन्न कराने वाले सभी कर्मियों को कोरोना की दोनो डोज लगा होना अनिवार्य होगा।
- जिन्हें जरुरत होगी उन्हें प्रिकाशन डोज भी लगाई जायेगी।
- राजनीतिक दलों के लिए सुविधा एप तैयार किया गया है।
पाठकों की राय (0)
इस खबर पर अभी कोई कमेंट नहीं है। पहले आप लिखें!

