रविवार, 26 अप्रैल 2026
Logo
National

Weather Update: हिमाचल में शुरू हुआ बारिश का दौर, मौसम विभाग ने जारी किया ऑरेंज अलर्ट

अभी-अभी0 व्यूज4 मिनट पढ़ाई
Weather Update: हिमाचल में शुरू हुआ बारिश का दौर, मौसम विभाग ने जारी किया  ऑरेंज अलर्ट

Weather Update: हिमाचल में शुरू हुआ बारिश का दौर, मौसम विभाग ने जारी किया ऑरेंज अलर्ट

N
डेस्क रिपोर्टर

शिमला, न्यूज वर्ल्ड डेस्क। देश भर के जहां कई राज्य भीषण गर्मी का कहर झेल रहे है। इसी बीच, हिमाचल प्रदेश में पिछले दो दिनों से लगातार मौसम में बदलाव देखा जा रहा है। यहां पर  प्रदेश के कई इलाकों  में लगातार बारिश हो रही है। शनिवार यानी 21 मई  को भी हिमाचल के ज्यातर हिस्सों में तेज हवाओं के साथ बारिश हुई। इसके साथ ही मध्य पर्वतीय क्षेत्रों में तेज बारिश का नजारा देखने को मिला।

 

इसे भी पढ़े : फ्रांस में टूरिस्ट विमान दुर्घटनाग्रस्त, 5 लोगों की हुई मौत

 

बतादें कि 23 मई को मौसम विभाग ने ऑरेंज अलर्ट जारी करते हुए लोगों को सावधान रहने के लिए कहा है। प्रदेश भर में सोमवार को तेज अंधड़ चलेगी और अधिकांश हिस्सों में तेज बारिश होगी। साथ ही उच्च और मध्य पर्वतीय क्षेत्रों में ओलावृष्टि भी हो सकते है।  

 

इसे भी पढ़े : नक्सलवाद से उबरते बस्तर में बदल रही है जिंदगी

शिमला मौसम केन्द्र के मुताबिक, पश्चिमी विक्षोभ की स​क्रियता कि वजह से 22 मई यानी रविवार से ही मौसम में बदलाव देखने को मिलेगा। इस वजह से मैदानी और मध्य पर्वतीय इलाकों में गरज होने के साथ साथ भारी बारिश होगी। इसके साथ ही इस दौरान 30 से 40 किमी. प्रति घंटे की रफ्तार से हवाएं चलने का अनुमान लगाया गया हैं। बतादें कि, मौसम विभाग ने 23 मई को ऑरेंज अलर्ट जारी कर सावधान रहने के लिए बोला है।



पाठकों की राय (0)

इस खबर पर अभी कोई कमेंट नहीं है। पहले आप लिखें!

अपनी प्रतिक्रिया दें