सोमवार, 04 मई 2026
Logo
National

अगले 24 घंटों के दौरान जम्मू-कश्मीर, लद्दाख में मौसम साफ रहेगा : मौसम विभाग

अभी-अभी0 व्यूज4 मिनट पढ़ाई
अगले 24 घंटों के दौरान जम्मू-कश्मीर, लद्दाख में मौसम साफ रहेगा : मौसम विभाग

अगले 24 घंटों के दौरान जम्मू-कश्मीर, लद्दाख में मौसम साफ रहेगा : मौसम विभाग

N
डेस्क रिपोर्टर

श्रीनगर (आईएएनएस)। जम्मू-कश्मीर और लद्दाख में सोमवार को मौसम मुख्य रूप से शुष्क बना रहा। मौसम कार्यालय ने अगले 24 घंटों के दौरान भी यही स्थिति रहने का अनुमान जताया है।


मौसम विभाग के एक अधिकारी ने कहा कि अगले 24 घंटों के दौरान जम्मू-कश्मीर और लद्दाख में मौसम मुख्य रूप से शुष्क और साफ रहने की संभावना है।

श्रीनगर में आज सुबह न्यूनतम तापमान 7.7 डिग्री सेल्सियस, पहलगाम में 3.3 डिग्री और गुलमर्ग में 5.2 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।

लद्दाख में द्रास का न्यूनतम तापमान शून्य से 3.4 डिग्री नीचे, लेह में 2.4 डिग्री और कारगिल में 0.2 डिग्री रहा।

इस बीच, जम्मू में रात का न्यूनतम तापमान 18.5 डिग्री, कटरा में 17.8 डिग्री, बटोटे में 12.7, बनिहाल में 7.2 और भद्रवाह में 9.9 डिग्री दर्ज किया गया।

--आईएएनएस
एमएसबी/आरएचए

पाठकों की राय (0)

इस खबर पर अभी कोई कमेंट नहीं है। पहले आप लिखें!

अपनी प्रतिक्रिया दें