शनिवार, 25 अप्रैल 2026
Logo
National

पश्चिम बंगाल: भाजपा प्रदेश अध्यक्ष ने राज्य चुनाव आयोग से कथित हिंसा के बीच निकाय चुनाव रद्द करने की मांग की

अभी-अभी0 व्यूज4 मिनट पढ़ाई
पश्चिम बंगाल: भाजपा प्रदेश अध्यक्ष ने राज्य चुनाव आयोग से कथित हिंसा के बीच निकाय चुनाव रद्द करने की मांग की

पश्चिम बंगाल: भाजपा प्रदेश अध्यक्ष ने राज्य चुनाव आयोग से कथित हिंसा के बीच निकाय चुनाव रद्द करने की मांग की

News World Desk
डेस्क रिपोर्टर
News World Desk

कोलकाता, न्यूज़ वर्ल्ड डेस्क। पश्चिम बंगाल भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष सुकांत मजूमदार ने राज्य चुनाव आयोग (एसईसी) को पत्र लिखकर विधाननगर और आसनसोल में कथित हिंसा के कारण निकाय चुनाव रद्द करने की मांग की है। मजूमदार के अनुसार, केंद्रीय बलों की अनुपस्थिति के कारण, कथित TMC कार्यकर्ताओं ने मतदाताओं को धमकाया था और राज्य पुलिस के माध्यम से नकली मतदाताओं को बचाया गया था।


हम जानते है SEC कार्रवाई नहीं करेगा : मजूमदार
मजूमदार ने कहा, चंदननगर और सिलीगुड़ी में हिंसा की छोटी-छोटी घटनाएं हुईं। लेकिन आसनसोल और विधाननगर में व्यापक हिंसा और वोट लूटपाट हुई।  हम जानते हैं कि राज्य निर्वाचन आयोग (SEC) तदनुसार कार्रवाई नहीं करेगा, लेकिन हम इन घटनाओं का उपयोग करेंगे और कलकत्ता उच्च न्यायालय का रुख करेंगे ताकि शेष 108 निकाय चुनाव सुरक्षित हो सकें।

बीजेपी को सिर्फ भारत के चुनाव आयोग पर भरोसा : TMC
उधर बीजेपी के दावे पर पलटवार करते हुए TMC के राज्यसभा सांसद सुखेंदु शेखर रे ने कहा कि बीजेपी को सिर्फ भारत के चुनाव आयोग पर भरोसा है, राज्य चुनाव आयोग पर नहीं। उन्होंने कहा कि, जल्द ही भाजपा न केवल केंद्रीय बलों की तैनाती की मांग करेगी, बल्कि लोगों को खड़े होकर भाजपा के पक्ष में वोट डालने की मांग करेगी। उन्होंने कहा, बीजेपी हार के डर से एसईसी के खिलाफ रो रही है।

बतादें कि वाम मोर्चा ने शनिवार को भी नगर निकाय चुनाव रद्द करने की मांग की और राज्य पुलिस के खिलाफ जमकर नारेबाजी भी की।

राज्य सरकार के अनुसार काम करता है SEC : माकपा
वरिष्ठ माकपा नेता सुजान चक्रवर्ती ने कहा, नकली मतदाता सार्वजनिक शौचालयों के अंदर छिपे देखे गए। मतदाता सुरक्षित नहीं हैं, केवल गुंडे सुरक्षित हैं।  SEC राज्य सरकार के निर्देशों के अनुसार काम कर रहा है। 

वोट रद्द नहीं होंगे : SEC सूत्र
इस बीच, आयोग के सूत्रों ने कहा कि वोट रद्द नहीं किया जाएगा और मतगणना 14 फरवरी को होगी। मतगणना के लिए सभी चार स्थानों पर तैयारी कर ली गई है और राज्य सशस्त्र पुलिस द्वारा स्ट्रांग रूम की सुरक्षा की जा रही है, इसलिए वोट रद्द करना संभव नहीं है और मतगणना निर्धारित समय पर होगी। SEC के सूत्रों ने यह भी पुष्टि की कि सोमवार दोपहर 1 बजे तक मतगणना समाप्त हो जाएगी।

पाठकों की राय (0)

इस खबर पर अभी कोई कमेंट नहीं है। पहले आप लिखें!

अपनी प्रतिक्रिया दें