शुक्रवार, 01 मई 2026
Logo
National

शराब पार्टी में चखना खत्म हुआ तो भतीजे का कान ही खा गया चाचा

अभी-अभी0 व्यूज4 मिनट पढ़ाई
शराब पार्टी में चखना खत्म हुआ तो भतीजे का कान ही खा गया चाचा

शराब पार्टी में चखना खत्म हुआ तो भतीजे का कान ही खा गया चाचा

News World Desk
डेस्क रिपोर्टर
News World Desk

बागपत, न्यूज़ वर्ल्ड डेस्क। उत्तर प्रदेश के बागपत में बावली गांव की पट्टी देशू में चाचा-भतीजा के बीच शराब की पार्टी के दौरान नमकीन खत्म होने पर बहस हुई तो चाचा ने भतीजे का कान चबडकर काट दिया। कान कटकर जमीन पर गिरा तो वहां पर मौजूद लोगो मे भगदड मच गई। घायल को सीएचसी पर भर्ती कराया गया। घायल अनुज बावली गांव का रहने वाला है।


नमकीन खत्म होने के बाद बढ़ा विवाद
घायल अनुज होली के मौके पर गांव में ही एक मकान पर अपने चाचा सुधीर और कई अन्य लोगों के साथ बैठ कर शराब पी रहा था। इसी दौरान नमकीन (चखना) खत्म हो गई तो चाचा-भतीजे के बीच खाने को लेकर बहस शुरू हो गई, जो इस कदर बढ़ी कि भतीजे ने यह कह दिया कि, 'बार बार नमकीन खत्म होने की बात कहकर क्यों मेरे कान खा रहा है', इतना सुनना भर था कि चाचा ने तांव में यह कह दिया कि, 'ले तेरा कान ही खा लेता हूं।' उसके बाद चाचा ने भतीजे का दायां कान चबड़ दिया। जिसके बाद अनुज का कान पूरी तरह से कट कर जमीन पर गिर गया। इस दौरान युवक लहूलुहान हो गया। यह देख चाचा समेत दूसरे लोग वहां से भाग खड़े हुए। 

घटना के बाद घायल युवक कोतवाली में पहुंचा। इंस्पेक्टर एमएस गिल ने बताया कि शराब पार्टी में नमकीन खत्म होने के बाद चाचा ने भतीजे का आधा कान ही चबड़ दिया, जिससे आधा कान पूरी तरह कट गया। उसका मेडिकल कराया गया है। उन्होने कहा कि पीड़ित की तहरीर पर मामले की जांच शुरू कर दी है।

पाठकों की राय (0)

इस खबर पर अभी कोई कमेंट नहीं है। पहले आप लिखें!

अपनी प्रतिक्रिया दें